
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनर्जी ड्रिंक्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा है, ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित इस फैक्ट्री ने पेप्सिको की एनर्जी ड्रिंक्स स्टिंग (Sting Energy Drinks) बनाई जा रही थी, पुलिस को यहाँ करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा की पैक्ड बोतल मिलीं हैं, इसके अलावा बड़ी बड़ी मशीनें और कच्चा माल भी बरामद हुआ है, पुलिस फैक्ट्री को सील करने की तैयारी कर रही है, पुलिस ने खाद्य विभाग, इंडस्ट्री विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को फैक्ट्री की जानकारी दे दी है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रही थी नकली Sting बनाने वाली फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में एनर्जी ड्रिंक्स के नाम कैमिकल युक्त जहर तैयार किया जा रहा है और उसे ग्वालियर सहित अन्य शहरों में खपाया जा रहा है, मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का था तो सीएसपी अशोक जादौन पहले दल बल के साथ पहुंचे उन्होंने शुरूआती जाँच की तो मामला सही निकला, उन्होंने एसपी धर्मवीर सिंह को सूचित किया जिसके बाद एसपी भी फैक्ट्री पर पहुंचे।
पेप्सिको कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
एसपी ने जब अपने तरीके से पड़ताल की तो समझ आया कि यहाँ बड़ी मात्रा में पेप्सिको कंपनी का एनर्जी ड्रिंक्स ब्रांड Sting तैयार हो रहा है, शुरूआती जाँच में ही सामने आ गया कि ये सब कुछ गैरकानूनी तरीके से तैयार किया जा रहा नकली एनर्जी ड्रिंक्स है, यानि पेप्सिको कंपनी के लोगों ने जो शिकायत की थी वो सही है उनके ब्रांड के नकली और डुप्लीकेट एनर्जी ड्रिंक्स को तैयार कर मार्केट में खपाया जा रहा था।
एसपी ने फैक्ट्री सील करने के निर्देश दिए, फैक्ट्री मालिक हिरासत में
एसपी धर्मवीर सिंह ने पूरी फैक्ट्री की जाँच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरा माल जब्त किया जाये, संबंधित सभी विभागों जैसे खाद्य, उद्योग आदि को सूचित किया जाये जिससे पता चल सके कि ये फैक्ट्री लीगली सही संचालित हो रही है या वो भी गैर क़ानूनी तरीके से चल रही है, पुलिस ने फैक्ट्री मालिक आशीष शर्मा को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी ने कहा बड़ा रैकेट हो सकता है, पुलिस पड़ताल कर रही
मीडिया से बात करते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नकली एनर्जी ड्रिंक्स Sting की सप्लाई की शिकायत के बाद पुलिस ने यहाँ छापा मारा है। यहाँ बड़ी मात्रा में नकली ड्रिंक्स मिला है, प्रोडक्ट नकली है, रेपर नकली है, ढक्कन नकली है, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया है इससे पता किया जायेगा कि ये नकली ढक्कन, रेपर कहाँ से लाता था, उन्होंने कहा कि ये बहुत हानिकारक है जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, ये बहुत बड़ा रैकेट हो सकता है पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”962197692″]
[dgv_vimeo_video id=”962198948″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

