
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने जनकगंज थाना क्षेत्र के जाग्रति नगर के पास एक घर में संचालित की जा रही नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा है , यहाँ बड़ी मात्रा में 50 से 500 रुपये तक के 2 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं, पुलिस ने इस मामले में नकली नोट तैयार कर रहे दो लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनाग्गंज क्षेत्र में संजय नगर जाग्रति नगर के पास कोई नकली नोट छाप रहा है और उसे मार्केट में खपा रहा है, सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई, रेकी लगाई और फिर उस घ रपर पहुंच गई जहाँ नकली नोट बनाने का कारखाना चल रहा था।
नकली नोट बनाने के सामान जब्त
पुलिस को जिस घर पर छापा मारा उसे वहां प्रिंटर, कागज, डाई, स्कैनर सहित बड़ी मात्रा में ऐसा सामान मिला जिससे आरोपी नकली नोट छापते थे, पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने ये कमरा किराये पर लिया था, जिसका इस्तेमाल ये नकली नोट तैयार करने में कर रहे थे।
50 से 500 तक के तैयार नकली नोट बरामद
पुलिस ने यहाँ से जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ कर रही है, कहा जा रहा कि इनका सरगना कोई और है जिसकी तलाश की जा रही है, पुलिस को मार्केट में खपाने के लिए तैयार बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले हैं जो 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के हैं।
[dgv_vimeo_video id=”991491793″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

