Gwalior News : घटना की जांच करने के आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, SP ने SI और ASI को निलंबित किया

Gwalior News : घटना की जांच करने के आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी, SP ने SI और ASI को निलंबित किया

Gwalior News : ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने एक घटना की जांच के आदेश की अवहेलना करने वाले उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है और इन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। निलंबन अवधि में ये दोनों बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे, दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने की थी युवक के साथ लूट की घटना 

ग्वालियर में पिछले महीने 26 जुलाई को रात को करीब 8 बजे मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे के पास एक लूट की घटना हुई थी , बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ पर्स लूट की वारदात की थी, घटना करने के बाद जब आरोपी बाइक से भाग रहे थे तो उनकी बैक दूसरी बाइक से टकरा गई थी, इस दुर्घटना में एक आरोपी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था जिसे पुलिस ने पकड लिया था और तीसरा फरार हो गया था।

आदेश के बाद भी जांच के लिए नहीं गए SI और ASI 

घटना की सूचना पुलिस थाना मुरार को सूचना दी गई, जिसपर पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्बंधित बीट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिकेश बघेल को घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए , लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे और ना ही उनकी बीट का सहायक सब इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंचा।

SP ने लापरवाह बीट SI और ASI को निलंबित किया 

एसपी ने इस घटना को बड़ी लापरवाही माना और सीएसपी मुरार के प्रतिवेदन के आधार पर SI हरिकेश बघेल और ASI राधेश्याम शिवहरे को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया, एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा विवेचना में सहयोग नहीं नकारने के इस कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और आदेशों के प्रति अवहेलना माना और सजा सुना दी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews