Gwalior News : लापरवाही की सजा, 9 कर्मचारियों का वेतन काटा, एक की सेवा समाप्त

Gwalior News : लापरवाही की सजा, 9 कर्मचारियों का वेतन काटा, एक की सेवा समाप्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior News) के उपायुक्त ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लापरवाह 9 कर्मचारियों का एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं साथ ही लम्बे समय से अनुपस्थित रहने वाले एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति के आदेश दिए।

ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉ अतिबल सिंह यादव ने गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 24 एवं 25 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजी जताई और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तीन माह से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले एक कर्मचारी की सेवायें समाप्ति के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनीं पांच जिंदगी, खुशियां मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव ने वार्ड क्रमांक 65 और 66 में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 9 कर्मचारियों का 1 – 1 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने 3 महीने से ड्यूटी से अनुपस्थित जापान पुत्र बद्रीनाथ की सेवा समाप्ति के भी आदेश दिए।

ये भी पढ़ें – इन कर्मचारियों-आश्रितों की पुरानी पेंशन योजना का रास्ता हुआ साफ़, नंबर जारी, मिलेगा लाभ

उपायुक्त ने इसके साथ ही नेहा, हेमलता नामक दो महिला कर्मचारी को 14 दिन से ड्यूटी से बिना सूचना गैर हाजिर रहने पर शो काज नोटिस जारी किया गया है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले नेहा, हेमलेता, अभिषेक, लक्ष्मी, अनूप, जापान, संजय दर्शन, लक्ष्मण, देवी नंद किशोर का एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए ।

ये भी पढ़ें – PM Awas : 28 मई को प्रदेश में बड़ा आयोजन, 5 लाख हितग्राहियों को होगा लाभ

उपायुक्त डॉ यादव ने समस्त सफाई संरक्षकों को ड्रेसकोड में समय पर आने की हिदायत दी गई एवं संबंधित डब्ल्यूएचओ, एसआई को क्षेत्रांतर्गत बीट व ब्लॉक एवं नाला सफाई कराये जाने के सख्त निर्देश दिये गये। सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की रोज सफाई के निर्देश दिए और कहा कि गंदगी एवं कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की  कार्यवाही करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews