Gwalior News : सीमांकन करने गए RI और पटवारी के साथ मारपीट, 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र के एक गाँव में खेत का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक अंकित शर्मा और पटवारी अजमेर सिंह के साथ गुर्जर समुदाय के लोगों ने मारपीट कर दी, पुलिस ने शिकायत पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  
Bhitarwar Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत का सीमांकन करने गए राजस्व निरीक्षक और पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पुलिस ने RI अंकित शर्मा की शिकायत पर 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

राजस्व निरीक्षक डबरा अंकित शर्मा ने भितरवार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वो करियावटी निवासी किसान घनश्याम कुशवाह के खेत के सीमांकन के लिए नायब तहसीलदार के आदेश पर गए थे, वे सखनी रोड पर चोखेलाल सेन के खेत पर पहुंचे तबभी उनके पास पटवारी अजमेर सिंह का फोन आया फिर उनके पास घनश्याम कुशवाह और दिलीप कुशवाह पहुंचे।

खेत पर सीमांकन कर रहे RI और पटवारी के साथ मारपीट 

जब वे सीमांकन की तैयारी कर रहे थे तभी वहां सोनू गुर्जर, कल्याण (कल्ला) गुर्जर, झुन्नू गुर्जर, एंदल गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, रग्गो और  गोलू  गुर्जर पहुंचे वो गले गलौज करने लगे, जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया और कहा गया कि मैं सरकारी काम कर रहा हूँ आप इसमें बाधा डाल रहे हो तो उन्होने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी , लात घूंसों से मारपीट की, जब पटवारी अजमेर सिंह ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने 7 आरोपियों पर मामला दर्ज किया, तलाश जारी 

हमें घनश्याम कुशवाह और गाँव वालों ने हमें मश्किल से उनसे बचाया, जाते जाते वो धमकी देकर गए कि आज तो बच गए लेकिन फिर कभी आये तो जान से ख़त्म कर देंगे, शिकायत के बाद पुलिस ने सभी 7 आरोपियों के खिलाफ धारा  323, 294, 506, 353, 332,186,147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है , सभी आरोपी अभी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खेत में घनश्याम कुशवाह के परिवार की जमीन निकल रही थी इसलिए वो सीमांकन करवाना चाहता था और इसी बात पर वहां विवाद हो गया।    

[dgv_vimeo_video id=”966613505″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews