Gwalior News : शव रखकर चक्का जाम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, टी आई को धक्का दिया, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Gwalior News : शव रखकर चक्का जाम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, टी आई को धक्का दिया, पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की, इस दौरान कुछ लोगों ने टी आई के साथ धक्का मुक्की कर दी। आक्रोशित परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के महलगांव में रहने वाले बलराम नामक युवक को पिछले दिनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए, पोस्ट मार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने शव के साथ घर के पास राजमाता चौराहे पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।

मुख्य मार्ग के व्यस्त चौराहे पर जाम से थोड़ी ही देर में हालात बिगड़ गए, सड़क के चारों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई, हालात बिगड़ते देख यूनिवर्सिटी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंच गया, परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे थाने के फोर्स को भी बुला लिया। परिजन इतने आक्रोशित थे कि उन्हें समझाने पहुंचे यूनिवर्सिटी थाने के टी आई मनीष धाकड़ के साथ कुछ महिलाओं ने धक्का मुक्की कर दी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस जिसे एक्सीडेंट बता रही है वो हत्या है। मृतक बलराम की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को प्रीतम और उसके साथी घर से बुलाकर ले गए, उसके साथ मारपीट की और फिर उसपर ऑटो चढ़ा दिया। उसने कहा कि वो पुलिस के पास गई लेकिन टी आई ने धक्का देकर भगा दिया। उसने कहा अब मेरे बच्चों को कौन पालेगा।

[dgv_vimeo_video id=”824154229″]

[dgv_vimeo_video id=”824153418″]

सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी राजेश दंडोटिया ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, मृतक को घर से बुलाकर ले जाने की बात कह रहे हैं तो उनकी बात की जांच की जायेगी। सीसीटीवी सहित अन्य एविडेंस तलाशे जायेंगे उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

[dgv_vimeo_video id=”824154603″]

पुलिस ने बहुत देर तक परिजनों को शव को सड़क से हटाने की समझाइश दी लेकिन करीब तीन घंटे तक परिजन शव को लेकर चौराहे पर बैठे रहे इस दौरान शहर के लोगों को बहुत परेशानी के सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस की बार बार समझाने पर परिजन शव को लेकर घर रवाना हुए।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824153929″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews