Gwalior News : रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, RPF ने गिरफ्तार किया

Gwalior News : रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, RPF ने गिरफ्तार किया

Gwalior News : युवाओं में इन दिनों सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक बढ़ता जा रहा है, अपने इस शौक के चलते वो कई बार अपराध भी कर जाते हैं।ताजा मामला ग्वालियर का है जहाँ कुछ युवा रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, रेलवे पुलिस की नजर उनपर पड़ गई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

RPF ने रुटीन चैकिंग ने ट्रैक पर लड़कों को देखा, लगाई फटकार 

रेलवे पुलिस (RPF) से मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र ठाकुर और सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह राजावत, आरक्षक शकील  खान और आरक्षक श्यामू ग्वालियर – सिथौली सेक्शन में रुटीन चैकिंग पर थे, वो अपराधियों पर निगरानी के लिए गस्त कर रहे थे तभी उनकी निगाह रेलवे पटरी पर खड़े कुछ युवाओं पर पड़ा।

सोशल मीडिया के लिए रेलवे ट्रैक पर बना रहे थे रील, दो गिरफ्तार 

रेलवे पुलिस जब लड़कों के पास पहुंची तो लड़के सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे, पुलिस ने लड़कों को पकड़ा तो उन्होंने अपना नाम सनी पासी और समर्थ साहू बताया , दोनों रेलवे ट्रैक के पास नाका चन्द्रबदनी के रहने वाले हैं, पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हमारी सभी युवाओं से अपील है कि वे यदि रील बनाते हैं तो बनायें लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी तरह का कानून का उल्लंघन ना हो, उनकी जान को किसी भी तरह का खतरा ना हो और उनके कारण किसी को भी परेशानी या नुकसान ना हो।

[dgv_vimeo_video id=”858150576″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews