Gwalior News : सिंधिया ने केजरीवाल के “चाचा” वाले बयान पर किया पलटवार,बोले- दिल्ली का क्या हाल किया सब जानते हैं

Gwalior News : सिंधिया ने केजरीवाल के “चाचा” वाले बयान पर किया पलटवार,बोले- दिल्ली का क्या हाल किया सब जानते हैं

Gwalior News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में जो जोश भरा है उसका परिणाम विधानसभा चुनावों में दिखाई देगा और भाजपा मध्य प्रदेश में फिर सरकार  बनाएगी, उन्होंने अरविंद केजरीवाल के चाचा वाले बयान पर कहा कि सब जानते हैं “चाचा” ने दिल्ली का क्या हाल किया है?

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भर दी है 

ग्वालियर में आयोजित हुई भाजपा की प्रदेश  कार्यसमिति की बैठक के बाद से भाजपा के छोटा कार्यकर्ता ही नहीं पार्टी के बड़े नेता भी बहुत उत्साहित हैं, ग्वालियर में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा भरी है उससे सभी उत्साहित हैं।

सिंधिया का दावा MP में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी  

सिंधिया ने कहा कि बैठक में आगे की रणनीति बनी है, सभी ने तन मन खून पसीना एक कर भाजपा को जिताने का सभी ने संकल्प लिया है, चुनाव के लिए सभी साथ मिलकर भाजपा का परचम लहराने के लिए जुट जायेंगे, सीटों की संख्या के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि मैं ज्योतिष नहीं हूँ जो संख्या बताऊँ, लेकिन पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी ये तय है।

केजरीवाल पर पलटवार – सब जानते हैं क्या है दिल्ली का हाल 

सतना में कल रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा खुद को चाचा कहने और मामा शिवराज की जगह चाचा केजरीवाल पर भरोसा करने के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि – सब जानते हैं कि चाचा ने दिल्ली का क्या हाल किया है?

[dgv_vimeo_video id=”856322886″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews