Gwalior News : सस्ते में कार बेचकर फिर चोरी कर ले जाते थे, गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के लोगों ने झाँसी रोड थाना क्षेत्र में और शिवपुरी के रन्नोद थाना क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात की है, पुलिस आरोपियों से और घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो लोगों को पैसे की जरुरत बताकर महंगी कार को सस्ते में बेचते थे और फिर खुद ही उस कार को चोरी कर ले जाते थे, गिरोह के गिरफ्तार सदस्य से पुलिस को शुरूआती पूछताछ में मालूम चला है कि ये पहले भी ऐसे वारदात कर चुके हैं, पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है।

एग्रीमेंट कर गाड़ी बेची और चोरी कर ले गए 

पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र जाटव नामक व्यक्ति ने एक भितरवार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके एक परिचित ने उसे पैसे की जरुरत बताकर 3 लाख 70 हजार रुपये में ब्रेजा गाड़ी बेची थी और उसका एग्रीमेंट भी किया था, कुछ समय बाद उसकी गाड़ी घर से गायब हो गई।

पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

शिकायत की जाँच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि कुछ लोग इस तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त हैं पुलिस के जब साक्ष्य जुटाए तो दो लोग जितेन्द्र जाटव और पुष्पेन्द्र जाटव दो संदेही पकड़ में आये, पुलिस ने जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के घर से ब्रेजा गाड़ी भी बरामद कर ली।

ऐसे फंसाते हैं लोगों को अपनी बातों में 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग पैसे की जरुरत बताकर लोगों को सस्ती कीमत पर गाड़ी बेच देते हैं और फिर उसकी नंबर प्लेट बदलकर उसे चोरी कर ले जाते हैं इनके पास कई गाड़ियाँ हैं जो इस काम में लगी हैं, पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के लोगों ने झाँसी रोड थाना क्षेत्र में और शिवपुरी के रन्नोद थाना क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात की है, पुलिस आरोपियों से और घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”954383173″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews