Gwalior News : बेटे ने की आत्महत्या, सौतेली माँ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Gwalior News : बेटे ने की आत्महत्या, सौतेली माँ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Gwalior News : ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक नवयुवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सौतेली माँ के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस ने ये मामला युवक के पिता और सगी बहन की शिकायत पर दर्ज किया है।

गोले का मंदिर थाने के टी आई राम नरेश यादव ने बताया कि कुंज विहार कॉलोनी फेज 2 में रहने वाले एक 20 वर्षीय नवयुवक ने 25 दिसंबर 2022 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी, पुलिस ने जब मामले को विवेचना में लिया तो परिजनों से कई तरह की बातें सामने आई।

आत्महत्या करने वाले प्रिंस उर्फ़ गोलू प्रजापति के पिता और सगी बहन ने पुलिस को बताया कि उसे उनकी सौतेली माँ प्रताड़ित करती थी, खाना नहीं देती थी , मारती पीटती थी, वो प्रताड़ना से परेशान था इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की सौतेली माँ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”797342232″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews