
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) को पुलिस महानिदेशक (DGP MP) द्वारा दिया जाने वाला विशेष डीजी – सीआर पदक और प्रशस्ति पत्र मिला हैं। ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा (IG Gwalior Avinash Sharma) ने एक सादे समारोह में आज गुरुवार को एसपी को सम्मानित किया।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की सराहनीय सेवाओं के लिये मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने डीजी- सीआर अवार्ड दिया है। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक सादे समारोह में एसपी अमित सांघी को पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्रीमती हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व राजेश दण्डोतिया के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें – परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, रिफ्लेक्टर टेप के बिना नहीं मिलेगा फिटनेस सर्टिफिकेट, आदेश जारी
डीजी – सीआर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने इसका श्रेय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिया । उन्होंने कहा कि ये डीजी – सीआर अवार्ड पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एसपी से लेकर कांस्टेबल तक जब पूरी टीम परिश्रम करती है तब परिणाम अच्छे मिलते हैं। इसलिए डीजी – सीआर का क्रेडिट मैं ग्वालियर जिले की पूरी टीम को देता हूँ।
ये भी पढ़ें – सरकार लाई MyGov इंडिया Seva Samarpan Quiz प्रतियोगिता, 50 हजार तक जीतने का मौका
उधर आईजी अविनाश शर्मा ने एसप अमित सांघी की तारीफ करते हुए कहा कि डीजी – सीआर अवार्ड मिलना बहुत बड़ी बात है ये कुछ लोग ही प्राप्त कर पाते हैं, IPS के लिए तो ये बहुत मुश्किल होता है , इसलिए मैं अमित टीम को बधाई देता हूँ।
[dgv_vimeo_video id=”625602588″]
[dgv_vimeo_video id=”625606061″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

