Gwalior News : पुलिस और आर्मी जवान के बीच विवाद, झूमाझटकी, चौराहे पर लगाया जाम

Gwalior News : पुलिस और आर्मी जवान के बीच विवाद, झूमाझटकी, चौराहे पर लगाया जाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior News ) के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रुटीन गश्त और वाहन चैकिंग कर रही पुलिस (Gwalior Police) का आर्मी जवान के साथ विवाद हो गया, विवाद झूमाझटकी में बदल गया और फिर हंगामा शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। लेकिन पुलिस और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें – शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान थी पत्नी, कहा नहीं रखूंगी करवाचौथ, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

थाटीपुर थाना टीआई आरबीएस विमल के मुताबिक पुलिस रोज की तरह रूटीन गश्त और वाहन चैकिंग कर रही थी , पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक पर तीन सवारी को रोका तो वहां से निकल रहे एक आर्मी के जवान ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।  पुलिस ने जब आर्मी जवान से वीडियो बनाने का कारण पूछा और वीडियो बनाने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। विवाद झूमाझटकी तक पहुँच गया।

ये भी पढ़ें – करवा चौथ के दिन पत्नी ने पति को किया पुलिस के हवाले, कहा- ‘गोली मत मारना’

पुलिस आर्मी जवान को थाने ले आई तो उसकी पत्नी ने चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा शुरू होते ही भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रास्ते से निकल रहे पूर्व विधायक भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल भी रुक गए उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और पुलिस अधिकारियों से बात कर मामला शांत कराया।  पुलिस का कहना है कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है फिर भी जाँच के बाद जो वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”638771327″]

[dgv_vimeo_video id=”638771472″]

[dgv_vimeo_video id=”638771647″]

[dgv_vimeo_video id=”638771836″]

[dgv_vimeo_video id=”638772027″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews