Gwalior news: घर में सो रहे परिवार पर टूटकर गिरी छत, मां – बेटी की दर्दनाक मौत

Gwalior news: घर में सो रहे परिवार पर टूटकर गिरी छत, मां – बेटी की दर्दनाक मौत

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट।  ग्वालियर (Gwalior) में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुरानी छावनी थाना (Gwalior Police) क्षेत्र में एक घर की छत टूट जाने से नीचे सो रहा परिवार दब गया। हादसे में मां- बेटी की मौत हो गई।  पुलिस ने शवों का पोस्ट मार्टम कराने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी पर रहने वाले एक परिवार पर उस समय घर की छत की पटिया टूटकर गिर गई जब सब लोग गहरी नींद में थे। घर के सदस्य सचिन शाक्य ने बताया परिवार के 6 लोग सो रहे थे रात को करीब दो- ढाई बजे अचानक छत की पटिया टूटकर गिर गई जिसमें हम सब लोग दब गए।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट

सचिन ने बताया कि घटना में उसकी मां उषा और बहन राधा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ था लेकिन उसे गहरी चोट नहीं आने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें – Shweta Tiwari Controversy: गरमाया मामला, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश, संस्कृति बचाओ मंच की बड़ी मांग

उधर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मां – बेटी के शवों का पोस्ट मार्टम कराया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।  हादसे के बाद से कृष्णा नगर पहाड़ी पर रहने वाले लोगों में मातम पसरा है।

[dgv_vimeo_video id=”670585876″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews