Gwalior News : बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर लाठी बरामद की

Gwalior News : बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर लाठी बरामद की

Gwalior News : ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 19 मई को हुई हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है, मृतक चौकीदार की हत्या उसके बेटे ने ही की थी लेकिन वो पुलिस को गुमराह कर रहा था, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी, रक्त रंजित कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 19 मई को डबरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरु में कृषि फार्म हॉउस में चौकीदार की हत्या उसके सगे बेटे ने ही की थी, घटना के बाद से पुलिस उसपर नजर रख रही थी, उसने ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी, जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुमराह करने की कोशिश भी की।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी और उसके पिता शंकर करण के बीच प्रॉपर्टी और अन्य बातों को लेकर विवाद होता रहता था, घटना वाले दिन भी इनके बीच विवाद हुआ और उसने  लाठी से पिता पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई और फिर उसने एक दिन बाद पुलिस को अंजान बनते हुए घटना की सूचना दी।

आपको बता दें कि शंकर करण अपनी पत्नी के साथ बीते करीब 20 वर्षों से शराब कारोबारी हरिबाबू शिवहरे के फॉर्म हॉउस पर चौकीदारी करता था, उसका बेटा उससे अलग रहता था, घटना वाले दिन से एक दिन पहले मृतक की पत्नी फार्म हाउस से चली गई थी, और फिर बेटे एवं पिता के बीच प्रॉपर्टी  को लेकर विवाद हुआ जिसमें बेटे ने लाठी, और पत्थर से पिता की हत्या कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”830776938″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews