Gwalior News : खुला पड़ा निर्माणाधीन सीवर चैंबर बना मौत की वजह, एक्टिवा सवार तीन युवक गिरे, एक की मौत

घायल बादशाह ने बताया कि हम तीनों कारपेंटर हैं और आनंद नगर की साइड से रात को लौट रहे थे, सड़क पर अँधेरा था इसलिए ये गड्ढा दिखाई नहीं दिया और हम उसमें गिर गए जिसमें शहीद अफरीदी की मौत हो गई, जबकि दूसरे साथी के सिर में  गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में नगर निगम के ठेकेदार की एक बाड़ी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली और एक अन्य युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है, जहाँ अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है, ठेकदार ने यहाँ सीवर का चैंबर बनाने के लिए बड़ा सा गड्डा खोदा था जिसमें एक्टिवा सवार तीन युवक गिर गए उनमें से एक युवक की मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 के आनंद नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है, नगर निगम के ठेकेदार ने सीवर चैंबर बनाने के लिए सडक पर बड़े बड़े गड्डे खोदे हुए हैं जहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, चैंबर के आसपास बैरीकेडिंग भी नहीं की गई है। लोग खुद अपना बचाव कर सड़क से निकल रहे हैं।

अमृत योजना के तहत आनंद नगर में डाली जा रही सीवर लाइन बनी मौत का गड्ढा  

दिन एक समय उजाले में लोग गड्ढे से बचकर निकल रहे हैं लेकिन रात के अँधेरे में यहाँ से गुजर रहे एक्टिवा सवार तीन दोस्त निर्माणाधीन सीवर चैंबर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए, इनकी गाड़ी चकनाचूर हो गई और एक की मौत हो गई, एक अन्य को गंभीर चोट आई जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है जबकि तीसरा साथी भी चोटिल है उसकी पसलियों में चोट आई है।

तीनों दोसर फर्नीचर का कम कर घर लौट रहे थे, अँधेरा होने से एक्टिवा सहित गड्ढ़े में गिरे 

घायल बादशाह ने बताया कि हम तीनों कारपेंटर हैं और आनंद नगर की साइड से रात को लौट रहे थे, सड़क पर अँधेरा था इसलिए ये गड्ढा दिखाई नहीं दिया और हम उसमें गिर गए जिसमें शहीद अफरीदी की मौत हो गई, जबकि दूसरे साथी के सिर में  गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्षद का आरोप, ठेकेदार की लापरवाही ने ली युवक की जान 

क्षेत्रीय पार्षद पीपी शर्मा ने मीडिया को बताया कि ये सीधे सीधे नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही है, यहाँ पूरी सड़क पर अँधेरा रहता है डेढ़ साल से मैं शिकायतें कर रहा हूँ लेकिन नगर निगम के अफसर ध्यान नहीं देते, उन्होंने बताया कि अमृत योजना के लिए डाली जा रही सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया लेकिन यहाँ  ना कोई बैरिकेड लगाये और ना रेडियम पट्टी, यदि वो लगी होती तो गाड़ी की हेडलाईट से दिख जाती और ये दुर्घटना नहीं होती।

पुलिस ने मर्ग कर जाँच में लिया  

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि देर रात यह हादसा हुआ है, सीवर के लिए गड्ढा खोदा गया है उसमें एक्टिवा सवार तीन युवक गिर गए जिसमें एक की मौत हो गई है, मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है और मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”990878175″]

[dgv_vimeo_video id=”990878364″]

[dgv_vimeo_video id=”990878442″]

[dgv_vimeo_video id=”990878551″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews