Gwalior News : मंदिर से लौटकर आ रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से हनी सोनी की तो सराफे में सोने चांदी की दुकान हुआ करती थी लेकिन इसकी बुरी आदतों के चलते दुकान बंद हो गई और इसे आर्थिक तंगी रहने लगी जिसे दूर करने के लिए ये अपने साथी के चेन लूट की घटनाएँ करने लगा।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चेन और पेंडेंट बरामद कर लिया है, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, बड़ी बात ये है कि एक आरोपी की सोने चांदी की दुकान थी जो इनकी बुरी आदतों से बंद होगी थी इसलिए ये आर्थिक तंगी के चलते अपने साथी के साथ लूट करता था

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एक 62 वर्षीय महिला माया जैन ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि वे जब मंदिर से लौट रही थी तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी, चेन और उसमें डले पेंडेंट का कुल वजन करीब 1 तोला था ।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लूटी गई सोने की चेन बरामद  

शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चैक किये अन्य तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किये और फिर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया,  पुलिस ने बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर नवगृह मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से महिला से लूटी सोने की चेन व पैंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

आरोपियों ने लूट की घटना करना स्वीकार किया 

पुलिस ने जब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम रोहित सोनी उर्फ राहुल उर्फ डब्बा पुत्र नरेश सोनी निवासी रामपुरी मोहल्ला बाल्मिक मंदिर के पास शब्द प्रताप आश्रम तथा हनी पुत्र रामकुमार सोनी निवासी समाधिया कॉलोनी थाना जनकगंज में रहने वालों के रुप में हुई है। दोनों ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर निवासी माया जैन के साथ वारदात करना स्वीकार किया।

एक आरोपी की कभी सराफे में थी सोने चांदी की दुकान  

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से हनी सोनी की तो सराफे में सोने चांदी की दुकान हुआ करती थी लेकिन इसकी बुरी आदतों के चलते दुकान बंद हो गई और इसे आर्थिक तंगी रहने लगी जिसे दूर करने के लिए ये अपने साथी के चेन लूट की घटनाएँ करने लगा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से शहर में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ करने पर कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”955221871″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews