Gwalior News : व्यापारी को लूटने वाले दो गिरफ्तार, पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड, शेष आरोपी फरार

Gwalior News : व्यापारी को लूटने वाले दो गिरफ्तार, पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड, शेष आरोपी फरार

Gwalior News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस और घाटीगांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 29 मार्च को सिमरिया तिराहे पर कपड़ा व्यापारी के साथ लूट करने वाले मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष आरोपी फरार हो गे एहेन जिनकी तलाश की जा रही है , पुलिस ने बताया कि पड़ोसी परिवार का व्यापारी ही लूट का मास्टर माइंड निकला है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी व लूटे गए कुछ कपड़े जब्त कर लिए हैं।

घटना के बाद तुरंत एक्शन में आये एसपी 

29 मार्च 2023 की रात में मोटरसाइकिल व कार सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कपड़ा भीकम बंजारा के साथ लूट की घटना की गई थी, भीकम की शिकायत पर पुलिस ने घाटीगांव थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक  राजेश सिंह चंदेल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एसडीओपी घाटीगाँव व थाना प्रभारी घाटीगांव से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर एडिशनल एसपी ग्रामीण जयराज कुबेर को स्थानीय स्तर पर मुखबिर व आसपड़ोस के लोगों एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर क्राइम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरण का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।

भिंड से उठाया लूट का मुख्य आरोपी 

एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को एडिशनल एसपी ग्रामीण जयराज कुबेर, डीएसपी क्राइम शियाज के एम, डीएसपी क्राइम संदीप मालवीय और एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल से कॉर्डिनेट कर चार टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्यों का एवं घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और लगभग 125 सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर एक टीम भिण्ड  जिले के थाना गोहद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरोली पहुंची और  यहाँ दबिस देकर घटना के मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी के साथ पकड़ लिया पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कपड़े जप्त किये।

बिलौआ से पकड़ा गया लूट का मास्टर माइंड 

पकड़े गये आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तो उसके द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की निशादेही पर चिरपुरा थाना बिलौआ में दबिश दी गयी जहां से अन्य आरोपी फरार हो गए। एसडीओपी घाटीगाँव के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा सिमरिया गांव के देशराज चक में दबिश देकर लूट का आपराधिक षड़यंत्र रचने वाले मास्टर माइंड को पकड़ लिया। शेष आरोपियों की तलाश हेतु थाना घाटीगाँव पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ग्वालियर की टीमें लगातार दबिश दे रही है।

ये था तरीका ए वारदात 

फरियादी भीकम बंजारा की दुकान के बगल में गाँव में ही मास्टर माइंड की दुकान थी जिसने आरोपियों को फरियादी के संबंध में जानकारी दी थी कि वह आज ग्वालियर कपड़े खरीदने जा रहा है, इसको छोड़ना मत, उसके बाद घटना के मुख्य आरोपी द्वारा फरियादी की रेकी कर अपने साथियों साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों द्वारा फरियादी भीकम बंजारा को सुनसान जंगल वाले रास्ते में पहले मोटरसाइकिल सवार द्वारा कट मारा गया और उसके बाद 02 कार सवार लुटेरों द्वारा कपड़ों से भरा बैग लूटने की घटना को अंजाम दिया गया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews