Gwalior News : लापरवाही पड़ी भारी, दो अधिकारी निलंबित, 21 की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

Gwalior News : लापरवाही पड़ी भारी, दो अधिकारी निलंबित, 21 की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

Gwalior News : ग्वालियर जिले में आज जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। जिला प्रशासन ने जहाँ दो लापरवाह बीएलओ को निलंबित कर दिया है वहीं नगर निगम प्रशासन ने 21 क्षेत्रीय अधिकारियों (जोनल ऑफिसर) की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से न लेना दो बीएलओ को भारी पड़ने जा रहा है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 14 ग्वालियर ग्रामीण में पदस्थ इन बीएलओ के खिलाफ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्रीमती पुष्पा पुषाम ने निलंबन की कार्रवाई की है।

SDM ने दो BLO निलंबित किये

एसडीएम श्रीमती पुषाम ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय लाल टिपारा में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक-139 पर बीएलओ के रूप में तैनात किए गए सहायक शिक्षक  नरेश गुप्ता 25 नवंबर को किये गए निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर पाए गए। इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक-143 शासकीय प्राथमिक विद्यालय ओढे का पुरा के बीएलओ सहायक शिक्षक योगेश नागोरिया भी निरीक्षण के समय कर्तव्य से नदारद मिले।

21 क्षेत्रीय अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के नोटिस

ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले 21 क्षेत्रीय अधिकारियों को नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने एक वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया है। तीन दिन में इन सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया है।

इन्हें दिया गया नोटिस

आपको बता दें कि कमिश्नर किशोर कन्याल, एडिशनल कमिश्नर अतेंद्र सिंह गुर्जर एवं डिप्टी कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता शनिवार की सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इस दौरान इन्हें क्षेत्रीय अधिकारी  विशाल गर्ग, राजेश परिहार, राकेश कश्यप, रामसेवक शाक्य, कर्तिक पटेल, उप्पल भदौरिया,  राजीव पाण्डे, तनुजा वर्मा, अजय शाक्यवार, सुरिूच बंसल, वेदप्रकाश निरंजन, राजेंद्र शर्मा, राजीव सिंघल, बृजबिहारी चंसोलिया, राजेंद्र सोलंकी, राजेश रावत, सौरभ शाक्य, अमित साहू, संजीव झा और संदीप श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews