Gwalior News : दो बदमाश सगे भाई करते थे महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, दुष्कर्म का प्रयास भी किया, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, भेजा जेल

Gwalior News : दो बदमाश सगे भाई करते थे महिलाओं के सामने अश्लील हरकत, दुष्कर्म का प्रयास भी किया, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, भेजा जेल

Gwalior News : ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं ने दो सगे भाइयों से परेशान होकर पुलिस की शरण ली, महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई गुंडे हैं , खुले आम शराब पीते है आते जाते महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते है, उनका आतंक इतना है कि कोई उनसे कुछ नहीं कह पाता , एक भाई ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया, एसपी ने मामला जानकारी में आते ही थाने को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाश भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शातिर अपराधी दो भाइयों का आतंक, महिलाएं परेशान 

ग्वालियर पुलिस ने महिलाओं को परेशान करने वाले दो सगे बदमाश भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश भाइयों में से एक पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये दोनों भाई खुले आम शराब पीते है , मोहल्ले की महिलाओं को अश्लील इशारे करते हैं, उनको घर में घुसकर परेशान करते हैं।

खुले आम पीते हैं शराब महिलाओं से करते हैं अश्लील हरकत 

इन दोनों बदमाशों के पास हथियार रहते हैं, लोग इनके आतंक से इतना डरे हुए है कि कोई कुछ नहीं होता , खास बात ये भी है कि जिस मोहल्ले में इनका आतंक है वो पुलिस थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर है, इन बदमाश भाइयों ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव  मोहल्ले की गली नंबर 3 में आतंक मचाकर रखा हुआ था। ये दोनों खुले आम शराब पीते है , महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करते हैं, अर्ध नग्न होकर घूमते हैं जिससे महिलाओं का रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।

घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास 

हद तो तब हो गई जब बीती रात बदमाश गिर्राज दुबे अपने भाई के राकेश दुबे के साथ एक घर के दरवाजे पर पहुंचा और भाभी भाभी आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवा लिया, मोहल्ले का लड़का होने के कारण महिला ने दरवाजा  खोल दिया, महिला को अकेला समझकर उसने उसकी साड़ी पकड़ ली और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा , महिला ने शोर मचाया तो घर के अन्य कमरों से परिजन भागकर आये तो बदमाश भाग गया।

महिलाओं ने घेरा एसपी ऑफिस तब हुआ एक्शन, पुलिस ने जेल भेजा 

महिला पिंकी ने ये बात आसपास के लोगों को बताई तो सबने एसपी ऑफिस जाने का फैसला किया, इस बीच महिलाओं ने दोनों गुंडे भाइयों की हरकतों के वीडियो भी बना लिए और एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस को वो वीडियो दिखाए और शिकायत की। पीड़ित महिला ने बताया कि जब गिर्राज घर में घुसा और उसने हरकत की तब उसके पास कट्टा था और उसके भाई राकेश के पास चाक़ू था,  एसपी राजेश सिंह चंदेल ने दोनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए जिसके बाद विश्व विद्यालय थाने ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

[dgv_vimeo_video id=”855954231″]

[dgv_vimeo_video id=”855954286″]

[dgv_vimeo_video id=”855954395″]

[dgv_vimeo_video id=”855954357″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews