
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस के सामने एक अलग तरह का मामला सामने आया है, एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी भैंस गायब हो गई है उसने रोज की तरह घर के बाहर बाँधी थी लेकिन वो खूंटा सहित गायब है, पुलिस ने लापता मवेशी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया लेकिन फिर दो युवक भैंस ले जाते दिखे जिसके बाद मामला चोरी का हो गया।
घर के बाहर बंधी भैंस खूंटे सहित गायब
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागर ताल रोड पर रहने वाले उमेश यादव नामक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के बाहर बंधी उसकी भैंस कोई खोलकर ले गया है, उसने पुलिस को बताया कि वो रोज की तरह रात को घर के बाहर भैंस को बांधता था 31 जुलाई को भी उसने बाँधी थी लेकिन सुबह वो गायब मिली, उसने कई जगह तलाश की फिर जब नहीं मिली तो शिकायत कर रहा हूँ।
सीसीटीवी में दिखाई दिए भैंस ले जाते चोर
पुलिस में शिकायत करने के बाद उमेश यादव ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी चैक किये तो दो युवक उसकी भैंस को खोलकर ले जाते दिखाई दिए, जिसके वीडियो फुटेज उसने पुलिस को सौंपे हैं, युवक ने पुलिस को युवकों के नाम सोहेल खान और गोलू खान बताये हैं, पुलिस ने बताया कि फुटेज में भैंस ले जाते दिखाई दे रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”994457807″]
[dgv_vimeo_video id=”994457885″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

