UP के मंत्री के काफिले पर हमला करने वाले और पीएसओ को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

बताया ये भी जा रहा है कि गाड़ी में बैठे मंत्री जी ने भी युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता कर दी, मंत्री का अर्दली राकेश ने भी बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
Attack on convoy of UP Minister

Gwalior News : ग्वालियर जिले के बिलौआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ़ मन्नू कोरी के काफिले पर हमला करने वाले और उनके पीएसओ के साथ मारपीट करने के आरोपी चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री शुक्रवार को आगरा से ललितपुर जा रहे थे, शाम करीब 7 बजे जब वे ग्वालियर जिले की सीमा में बिलौआ क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी उनके काफिले पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, मंत्री के साथ भी अभद्रता की गई, हमलावरों ने उनके पीएसओ की पिस्टल भी छीन ली नाराज मंत्री रात को ही बिलौआ थाने पर पहुंच गए।

मंत्री के काफिले पर हमला, पुलिस में शिकायत दर्ज 

जानकारी मिलते ही ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए, मंत्री के ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और फिर तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी बंटी यादव और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

मंत्री के ड्राइवर ने जोर से बजाया हॉर्न, भड़क गया बाइक सवार 

दरअसल घटना तब हुई जब मंत्री काफिला जौरासी घाटी से गुजर रहा था, यहाँ एक ट्रोला पलट गया था जिसके कारण जाम लगा हुआ था, मंत्री का पायलट वाहन आगे निकल गया लेकिन ग्वालियर पुलिस की फ़ॉलो गाड़ी उनके साथ थी, मंत्री के ड्राइवर अमित ने रास्ता बनाने के लिए जोर जोर से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया, जिससे उनकी कार के आगे खड़ा बाइक सवार बंटी यादव भड़क गया।

PSO ने जड़ा चांटा, हमलावरों ने की मारपीट, पिस्टल छीनी

मंत्री के पीएसओ सर्वेश सिंह ने गाड़ी से उतरकर उसे समझाने की कोशिश की तो वो पीएसओ से उलझ गया, विवाद के बीच पीएसओ ने बंटी में चांटा जड़ दिया जिससे उत्तेजित होकर उसने गाँव से अपने साथियों को बुला लिए, बताया जा रहा है कि 8-10 की संख्या में आये युवकों ने मंत्री के काफिले पर हमला बोल दिया, डराने के लिए पीएसओ सर्वेश ने सरकारी पिस्टल निकाली तो हमलावरों ने उसकी पिस्टल छीन ली।

मंत्री के साथ भी की अभद्रता, चार आरोपी गिरफ्तार 

बताया ये भी जा रहा है कि गाड़ी में बैठे मंत्री जी ने भी युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता कर दी, मंत्री का अर्दली राकेश ने भी बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, घटना के बाद मंत्री के ड्राइवर की शिकायत पर बिलौआ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, और तत्काल कार्रवाई करते हुए बंत्री यादव सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पीएसओ की पिस्टल भी रिकरवर कर ली है और अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1030260274″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews