नकली पिस्टल दिखाकर ओला ड्राइवर के साथ लूट करने वाला नाबालिग लुटेरा पुलिस गिरफ्त में

नकली पिस्टल दिखाकर ओला ड्राइवर के साथ लूट करने वाला नाबालिग लुटेरा पुलिस गिरफ्त में

Gwalior News : पिछले महीने 30 मार्च 2023 को एक ओला ड्राइवर के साथ लूट करने वाली गैंग के  फरार नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, घटना के बाद से ही पुलिस एक्टिव थी और दो आरोपियों एवं एक नाबालिग आरोपी  (बाल अपचारी) को पिछले दिनों पकड लिया था और उनके कब्जे से नकली पिस्टल एवं 1700 रुपये भी बरामद किये थे लेकिन एक नाबालिग आरोपी फरार था जिसे भी अब पुलिस ने पकड़ लिया।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने घटना के बाद एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए, क्राइम ब्रांच पुलिस और गोला का मंदिर थाना पुलिस ने दो बालिग और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और फरार नाबालिग की तलाश शुरू की।

इसी बीच पुलिस को आज सूचना मिली कि ओला ड्राइवर लूट कांड में फरार नाबालिग आरोपी ( बाल अपचारी) मेला ग्राउंड में रेलवे लाइन के पास बने खंडहर में बैठा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के लिए एडिशनल एसपी ने गोला के मंदिर थाने के स्टाफ को सादा वर्दी में मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा, पुलिस को वहां एक संदिग्ध लड़का दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने लगा।

भाग रहे लड़के को सादा वर्दी में लगे हुए पुलिस जवानों ने दौड़कर पकड़ा तो उसके स्वयं को प्रीतम विहार कालोनी पिंटो पार्क, गोले का मन्दिर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये बाल अपचारी से सादा वर्दी में लगी पुलिस टीम द्वारा उक्त लूट की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक टैक्सी ड्राइवर को लूटना बताया। लूटे गए सामान में से टैक्सी ड्राइवर के ड्रायविंग लायसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर उसने लाइसेंस अपने घर पर रखा होना बताया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

आपको बता दें कि  30 मार्च 2023 को ओला कैब ड्राइवर ने थाना गोला का मंदिर आकर रिपोर्ट की थी कि दोपहर 03ः45 बजे उसके पास एक बुकिंग आई जिनको लेने वह दी गई लोकेशन आर्मी ऑफिसर मैस पहुंचा वहां दो युवक खड़े मिले जिन्होने मुझे दंदरौआ चलने के लिये कहा। कुछ दूर निकलने पर एक सूनसान स्थान पर उनके दो साथियों ने सामने से आकर मेरी कैब को रोक लिया व नकली लाईटर पिस्टल से मेरे सिर पर मारकर मुझे घायल कर दिया। उक्त बदमाशों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मेरे पर्स को छीन लिया गया। जिसमें 5300 रुपये नगद व मेरे आईडी रखे हुए थ। राहगीरों को आता देख वे लोग वहां से भाग निकले। फरियादी की रिपोर्ट पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा चार आरोपियों के विरूद्ध मारपीट और डकैती अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

[dgv_vimeo_video id=”819486106″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews