
ग्वालियर पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार करते हुए साढ़े 11 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है, शराब तस्कर इसे प्याज की बोरियों एक बीच छिपाकर ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की नजरों से बचा नहीं पाए, पुलिस ने शराब ले जा रहे दो तस्करों को इस मामले में गिरफ्तार किया है और शराब को जब्त किया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाने नशे के सौदागरों पर पैनी नजर बनाये रखते हैं इसी क्रम में जिले की सिरोल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस के मुताबिक मुखबिर से उसे सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में अवैध शराब की पेटी भरकर मुरैना से झांसी की तरफ जा रही है। जिसमें शराब की पेटियां के ऊपर प्याज के बोरे रखे हुये है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और चैकिंग पॉइंट्स को अलर्ट किया गया।
झाँसी की तरफ ले जा रहे थे अवैध शराब
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मेहरा टोल के नजदीक पुलिस टीम को मुरैना की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए लगाया गया, कुछ समय बाद मुरैना की तरफ से मुखबिर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की पिकअप आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने प्राइवेट गाड़ियों की मदद से घेरकर रोकने का प्रयास किया तो पिकअप ड्राइवर स्पीड़ बढ़ा दी लेकिन पुलिस ने पीछाकर थोड़ी दूरी पर उसे रोक लिया।
दोनों आरोपी भिंड जिले के रहने वाले
पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी07-एई-1865 की तलाशी ली तो उसमें दो व्यक्ति बैठे दिखे, जिसमें ड्राइवर से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विकास उर्फ राहुल जायसवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम जाजेपुरा थाना फूफ जिला भिण्ड तथा ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश सिंह भदौरिया उम्र 40 साल निवासी अग्रवाल कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली जिला भिण्ड बताया।
प्याज की बोरियां के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब
पुलिस ने जब दोनों व्यक्तियों से गाड़ी में रखे माल (प्याज आदि) के बारे में पूछताछ की तो दोनों घबराने लगे। उसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन में रखी प्याज को उतारा तो प्याज की बोरियां हटाने के बाद अन्दर तिरपाल के नीचे भूरे रंग के गत्ते की पेटिया रखी मिली जिन्हे मौके पर खोलकर चेक किया तो उन पेटियों में पावर स्ट्रांग व्हिस्की के क्वार्टर रखे मिले तथा कुछ पेटियां में एमडी ब्रांड की रम के क्वार्टर रखे मिले।
आरोपियों पर नहीं मिले शराब से संबंधित दस्तावेज
पुलिस ने शराब की पेटियों की गिनती की गई तो कुल 150 पेटियों में पावर स्ट्रांग व्हिस्की एवं एमडी ब्रांड की रम के क्वार्टर पाए गये। आरोपियों के पास शराब के परिवहन के लाइसेंस नहीं मिले जिसपर पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया अवैध शराब कीमती करीबन 11.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।


पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

