Gwalior News : पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 183 वारंटियों को किया गिरफ्तार, 260 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

त्योहारों से पहले कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, 131 गुंडों और 129 हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग, अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामले भी दर्ज
Gwalior Police Patrolling

Gwalior Police Patrolling

त्योहारों को देखते हुए ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ग्वालियर पुलिस ने 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात शहर और देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और थाना बल ने देर रात तक संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 95 स्थाई वारंट एवं 88 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 183 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 260 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया । कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना मोहना एवं थाना बिजौली में अवैध शराब के 01-01 प्रकरण पंजीबद्व किये गए तथा थाना डबरा देहात में सट्टे का 01 एवं थाना भितरवार में अवैध हथियार का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना डबरा देहात में 01 अन्य कार्यवाही की गई।

95 स्थाई और 88 गिरफ्तारी वारंट तामील

पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अधीनस्थ बल के साथ पैदल गश्त की और फरार बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों तथा जिला बदर आरोपियों की उनके घरों पर पहुंचकर जांच की। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 95 स्थाई वारंट और 88 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। इसके अलावा 131 गुंडों और 129 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। पुलिस टीमों ने जेल से रिहा होकर आए आरोपियों की भी निगरानी और चेकिंग की।

पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों और बैंक-एटीएम सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की भी जांच की। शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात कर गश्त कराई गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों की भी चेकिंग की गई।

अवैध शराब, सट्टा और हथियार पर कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। थाना मोहना और थाना बिजौली में अवैध शराब के एक-एक प्रकरण, थाना डबरा देहात में सट्टे का एक प्रकरण तथा थाना भितरवार में अवैध हथियार का एक प्रकरण दर्ज किया गया। थाना डबरा देहात में एक अन्य कार्रवाई भी की गई।

बदमाशों को दी सख्त चेतावनी

गश्त के दौरान सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड भी अपडेट किए। पुलिस टीमों ने गली-मोहल्लों में पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

जिला बदर आरोपियों और अन्य चिन्हित बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी मौजूदगी और गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कॉम्बिंग गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों में पुलिस का प्रभाव कायम करना है। ग्वालियर पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews