हनीट्रैप में फंसा टीआई निलंबित, एफआईआर के बाद से गायब, महिला द्वारा लगाये दुष्कर्म के आरोप की भी जांच कर रही पुलिस

Gwalior News, TI trapped in honeytrap

Gwalior News : फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती कर हनीट्रैप का शिकार हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हजीरा थाने के टी आई तिमेश  छारी की तलाश अब उनके ही अफसर कर रहे हैं, वजह ये है कि ब्लैकमेलिंग का शिकार होने के बाद उन्होंने युवती और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर करा दी तो युवती ने टी आई पर दुष्कर्म की एफआईआर करा दी, मामला दर्ज होते ही टी आई छारी गायब हो गए, उधर घटनाक्रम सामने आने के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने टी आई छारी को लाइन अटैच कर निलंबित कर दिया है।

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर मुलाकात 

टीआई तिमेश छारी हजीरा थाने में पदस्थ हैं, वे ग्वालियर की महंगी टाउनशिप विंडसर हिल्स में रहते हैं, लगभग एक महीने पहले उनके फेसबुक एकाउंट पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, युवती भिंड की रहने वाली थी, टी आई छारी ने इसे रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया, दोनों के बीच दोस्ती हो गई, इसके बाद चैटिंग, वीडियो कॉल, होने लगे।

सरकारी आवास पर युवती मिलने आई, वीडियो वायरल करने के नाम पर टी आई से ऐठे 5 लाख रुपये 

बातचीत आगे बढ़ी तो दोस्ती भी बढ़ी, 2 नवंबर को दोनों की मुलाकात हुई, टी आई छारी उसे अपनी गाड़ी से हजीरा थाने के पीछे स्थित शासकीय आवास पर ले गए, लेकिन टी आई चारी अचानक कल रविवार 5 नवंबर को पड़ाव थाने पहुंचे और युवती , उसके भाई और एक अन्य साथी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने की शिकायत की , टी आई के मुताबिक तीनों में मिलकर उसे हनी ट्रैप में फंसाया और वीडियो बना लिए फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की, उन्होंने 5 नवंबर को 5 लाख रुपये दे दिए इसके बाद शनिवार को फिर युवती टी आई के शासकीय आवास पर पहुँच गई और पैसों की डिमांड करने लगी, पुलिस ने टी आई निमेश छारी के आवेदन पर युवती और उसके दो साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली।

टीआई ने कराई ब्लैकमेलिंग FIR , युवती और उसके दो साथी गिरफ्तार 

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवती और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने युवती के पास से ढाई लाख रुपये और मोबाइल फोन की रसीद, बीमा किश्त की रसीद बरामद कर ली पुलिस को युवती से बरामद मोबाइल फोन से कई अन्य अधिकारियों के वीडियो भी मिले हैं, उधर गिरफ्तार होने के बाद युवती ने टी आई छारी पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई उसने शिकायत में कहा कि टी आई ने 2 नवंबर को थाने के पास किसी मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ।

युवती ने टीआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी ने निलंबित किया 

युवती द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने टी आई तिमेश छारी को पहले लाइन अटैच किया फिर निलंबित कर दिया, उधर मामला दर्ज होने के बाद टी आई छारी गायब हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बहरहाल ये मामला इस समय पुलिस महकमे सहित शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”881626775″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews