
Women beat the auto driver with slippers in front of the policeman, Video Vira
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में दो महिलाओं ने सरेआम बीच सड़क पर एक ऑटो ड्राइवर (auto driver) की चप्पलों से पिटाई कर दी। दरअसल ऑटो चालक ने एक 3 साल की मासूम के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। जिसके बाद जब मासूम की मां ने ऑटो ड्राइवर को गलती बताई तो वह अकर दिखाने लगा। फिर क्या था गुस्सा ही मासूम की मां और मौसी ने सरीला उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। वहीं इस घटना का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें…Chhindwara : बीच बाजार फटा गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर, 1 की मौत, 6 घायल
घटना रविवार शाम की है। जहां ग्वालियर बस स्टैंड पर महिला अपनी बहन और 3 साल की बेटी के साथ खड़ी हुई थी। अभी थाटीपुर की ओर से आने वाला ऑटो नंबर एमपी07आरए1911 के ड्राइवर ने बच्ची के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। जिसके बाद बच्ची जोर जोर से रोने लगी और वही पैर पकड़ कर बैठ गई। जिसके बाद बच्ची की मां और मौसी ने ऑटो चालक को उसकी गलती बताई तो उल्टा ड्राइवर उन्हें ही बीच सड़क पर ना खड़े होने की नसीहत देने लगा। जिसके बाद गुस्साई दोनों महिला ने ऑटो चालक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।
मौके पर पुलिस का जावन भी था मौजूद
बता दें कि जब दोनों महिलाएं बीच सड़क में ऑटो चालक की चप्पलों से धना धन पिटाई कर रही थी। उस बीच वहां पुलिस का एक जवान भी मौजूद था। लेकिन आग बबूला हुई दोनों महिलाओं के तीखे तेवर देखकर वहां मौजूद जवान की भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में दोनों महिलाएं ड्राइवर को पुलिस के हवाले सौंप कर अपनी बच्ची को लेकर वहां से चली गई। और उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कोई भीएफआईआर दर्ज नहीं कराई।
