अवैध गर्भपात की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला अस्पताल, सील करने के निर्देश, दो अन्य हॉस्पिटल्स के पंजीयन निरस्त

अवैध गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या, भ्रूण लिंग की जांच कानूनन अपराध है फिर भी पैसे के लालच में कुछ प्राइवेट अस्पताल इस गोरखधंधे को बेख़ौफ़ कर रहे हैं, ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसी ही सूचना पर अस्पताल पर छापा मारा है, पूरी जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा कि गर्भपात हुआ कि नहीं नूर यदि हुआ तो क्या वो कन्या भ्रूण था ?
Gwalior Health Department raid

Gwalior News : अवैध गर्भपात गैरकानूनी घोषित होने के बावजूद अस्पताल और इससे जुड़े गिरोह की मिलीभगत से ये गोरखधंधा चुपचाप चल रहा है, ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग को एक प्राइवेट अस्पताल में अवैध गर्भपात की की सूचना मिली जिसपर सीएमएचओ के निर्देश पर टीम ने जन अस्पताल पर छापा मारा तो वहां कई अनियमिततायें मिली, टीम शिकायत के आधार पर जांच कर रही है वहीं टीम को प्राइवेट अस्पताल एक्सपाइरी रजिस्ट्रेशन के साथ चलता मिला जिसपर उसे सील करने के आदेश सीएमएचओ ने दिए है इसके अलावा दो अन्य प्राइवेट अस्पतालों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

सीएमएचओ कार्यालय को सूचना मिली थी कि गुड़ागुढ़ी का नाका स्थित स्मार्ट सिटी मेटरनिटी हॉस्पिटल अवैध गर्भपात कराया जा रहा है, गैरकानूनी गर्भपात की सूचना पर तत्काल एक टीम अस्पताल पहुंची, आरोप है कि टीम के पहुँचने की सूचना पहले ही अस्पताल पहुंच गई तब तक एक कर्मचारी  भ्रूण लेकर भाग निकला और जच्चा को भी गायब कर दिया गया, स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल की जांच कर रही है।

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल, सील करने के निर्देश

CMHO डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी मेटरनिटी हॉस्पिटल में गर्भपात की की सूचना मिली थी, सुबह 6 बजे टीम कार्रवाई करने पहुंची थी , और जाँच कर रही है। शुरूआती जाँच में ही सामने आया है कि इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन पिछले साल खत्म हो चुका है, जिसे अस्पताल प्रबंधन ने रिनुअल नही कराया गया है, इसलिए अस्पताल को सील किया जायेगा।

दावा, अस्तपाल का कर्मचारी भ्रूण को पन्नी में लेकर सीसीटीवी में जाता दिखा 

छापे के दौरान मौजूद  सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा ने बताया कि अस्पताल में अवैध गर्भपात का काम चल रहा था ये शिकायत उनके पास कई दिनों से आ रही थी उन्हें कल सूचना मिली थी कि इस अस्पताल में आज सुबह गोल पहाड़िया की रहने वाली एक महिला का गर्भपात कराया जाएगा जिसकी सूचना उन्होंने ग्वालियर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी, उनकी सूचना पर CMHO की एक टीम अस्पताल पहुंची लेकिन उससे पहले ही महिला का गर्भपात हो चुका था, टीम ने अस्पताल के सीसीटीवी चेक किया तो उसमें एक युवक भ्रूण को पन्नी में लेकर अस्पताल से जाता हुआ दिखाई दिया हैं।

आरोप, जिस महिला का गर्भपात हुआ उसके पहले से दो बेटियां 

बताया जा रहा है कि जिस महिला ने गर्भपात कराया है उसके पहले से ही दो बेटी थी इसलिए हो सकता है कि गर्भपात किया गया भ्रूण भी बेटी हो, हालाँकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है,  स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन दो अस्पतालों के पंजीयन निरस्त 

उधर सीएमएचओ कार्यालय ने चिरंजीवी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गुड़ागुढ़ी का नाका  चिरवाई रोड, ग्वालियर
और  न्यू आशी अस्पताल मकान नंबर 6551, बीएसएफ कॉलोनी के सामने, भिंड रोड, महाराजपुरा, ग्वालियर का पंजीयन निरस्त करने की भी कार्रवाई की है, सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा दोनों नर्सिंग होम/ अस्पतालों का निरीक्षण किया जिनमें व्यवस्थाओं में अनियमिता मिलने पर नोटिस जारी किया गया था लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उक्त दोनों अस्पतालों का पंजीयन निरस्त किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1069515584″]

[dgv_vimeo_video id=”1069515673″]

[dgv_vimeo_video id=”1069515182″]

[dgv_vimeo_video id=”1069515339″]

[dgv_vimeo_video id=”1069515499″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews