ग्वालियर। शहर में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शहर के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सभी स्कूल सुबह की शिफ्ट में ही लगेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अंतर्गत 1 अप्रैल से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र 2019-20 के बाद तापमान में वृद्धि के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश के अनुसार 30 अप्रैल तक जिले में कक्षा पांच तक लगने वाले सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थान प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी जबकि कक्षा 6 से 12 तक स्कूलों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया है। यह आदेश जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई एमपी बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों के लिए है । और सभी को इसका सख्ती से पालन करना है।
ग्वालियर: भीषण गर्मी का प्रकोप, स्कूलों का समय बदला

ताजा खबरें
View More →महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्त दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक