
Nathuram Godse’s birth anniversary celebrated : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जयंती पर एक बार फिर ग्वालियर में जमकर हंगामा हुआ, हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण पूजा अर्चना की और फल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया ही था कि पुलिस मौके पर पहुंची और तस्वीर को अपने कब्जे में ले लिया इस दौरान पुलिस और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हुई, उधर हिंदू महासभा ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में गोडसे की मूर्ति लगाने की अनुमति मांगी है, तनाव को देखते हुए काफी संख्या में हिंदू महासभा कार्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की 114 वीं जयंती है, ग्वालियर में हिन्दू महासभा गोडसे की जयंती और पुण्य तिथि पर हर साल कार्यक्रम करती है, इस बार भी हिंदू महासभा के कार्यकर्ता दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय पर इकट्ठा हुए और गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और फल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया।
हिन्दू महासभा का कार्यक्रम था कि गरीबों में फल का वितरण किया जाये और गोडसे की जयंती धूमधाम से मनाई जाये, हिन्दू महासभा कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर सड़क पर जैसे ही निकले, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई गोडसे की तस्वीर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की।
पुलिस ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के हाथ से तस्वीर छीनने की कोशिश में झूमाझटकी की और फिर गोडसे की तस्वीर की छीनकर उसपर कागज लपेट कर कार्यकर्ता को इस हिदायत के साथ दे दिया कि इसे अपने कार्यालय में ले जाएँ, सड़क पर ये दिखना नहीं चाहिए।
हंगामे और तनाव की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स हिंदू महासभा कार्यालय पर बुला लिया गया, पार्टी के मंडल महामंत्री किशोर माहौर ने कहा कि हम नाथूराम गोडसे की जयंती पर हम फल वितरण करने जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने नहीं करने दिया, पूरे मामले में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि गोडसे की जयंती के मौके पर गरीब बस्तियों में जाकर फल वितरण किया है, जो हम हर साल करते हैं, प्रशासन का काम है रोकना वो रोके लेकिन हम नहीं रुकेंगे, उन्होंने कहा कि हमने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि पूरे देश भर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाने की अनुमति दी जाए।
उधर कोतवाली थाने के टी आई दामोदर गुप्ता ने कहा ये खुले में तस्वीर लेकर जा रहे थे, मीडिया के लोग उनके आगे पीछे चल रहे थे , कोई अनावश्यक तनाव ना हो इसलिए तस्वीर को ढँक कर उनके कार्यालय पहुंचा दिया गया , टी आई ने झूमाझटकी से साफ़ इंकार कर दिया लेकिन तस्वीरों में ये साफ़ दिखाई दे रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”828303907″]
[dgv_vimeo_video id=”828304063″]
[dgv_vimeo_video id=”828304155″]
[dgv_vimeo_video id=”828304332″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

