राष्ट्रपिता के हत्यारे की जय के फिर लगे नारे, हिंदू महासभा ने नाथूराम के चित्र का किया अनावरण

राष्ट्रपिता के हत्यारे की जय के फिर लगे नारे, हिंदू महासभा ने नाथूराम के चित्र का किया अनावरण

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे की जय के नारे लगाए। पार्टी ने बुधवार को नाथू राम के चित्र का अनावरण किया और संकल्प लिया कि नाथू राम गोडसे के ग्वालियर में पांच हजार और मध्यप्रदेश में पचास हजार चित्र बांटे जायेंगे।

अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को अपना आदर्श मानती है। पार्टी समय समय पर उनकी पूजा करती है और आयोजन करती है। बुधवार को दौलत गंज स्थित हिंदू महासभा कार्यालय पर एक सादे समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने नाथू राम गोडसे के चित्र का अनावरण किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद जोशी ने कहा कि हिंदू महासभा ने संकल्प लिया है कि नाथू राम गोडसे के पांच हजार चित्र ग्वालियर में घर घर में बांटे जायेंगे वहीं पूरे मध्यप्रदेश में पचास हजार चित्रों का वितरण होगा। उन्होंने कहा कि हम नाथू राम गोडसे से जो प्रेरणा लेते हैं उनके जो कार्य हैं उसे जन जन तक पहुंचायेंगे। हिंदू महासभा नाथू राम गोडसे पर गर्व करती है और करती रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews