Holi 2023 : ढोल की धुन पर झूमे ऊर्जा मंत्री, उड़ाया गुलाल, गरीब महिलाओं को बांटे रुपये, खिलाई मिठाई

Holi 2023 : ढोल की धुन पर झूमे ऊर्जा मंत्री, उड़ाया गुलाल, गरीब महिलाओं को बांटे रुपये, खिलाई मिठाई

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar celebrated Holi in Gwalior : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होली के रंग में रंगे दिखाई दिए, उन्होंने बैंड तुरई, ढोल की धुन पर ठुमके लगाए, गुलाल उड़ाया और लोगों को गले मिलकर उन्हें बधाई दी । मंत्री ने अपने हाथ से लोगों को मिठाई खिलाई और गरीबों को रुपये बांटे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज ग्वालियर में स्थित अपने निजी आवास पर होली मनाई। ऊर्जा मंत्री हर त्यौहार की तरह ही होली के त्यौहार पर भी अपने निजी आवास पर अपने लोगों के बीच मौजूद रहे। कांच मिल क्षेत्र में स्थित अपने पारिवारिक आवास पर ऊर्जा मंत्री तोमर परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ मौजूद रहे।

इस दौरान वे लोगों से गले मिले और गुलाल की होली खेली, इस मौके पर कुछ लोग बैंड बाजा, ढोल, नगाड़े, शहनाई लेकर पहुँच गए और फिर मंत्री जी ने जनता की फरमाइश पर हाथ में झुनझुना लेकर ठुमके लगाए। मंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग और उनके पड़ोसी बहुत खुश थे।

मंत्री ने बहुत लोग मिलने पहुंचे किसी ने गुलाल उड़ाया तो किसी ने फूलों की होली खेली। इस दौरान कुछ बंजारे (लोहा पीटा) समाज की महिलाएं भी मंत्री जी होली की शुभकामनायें देने पहुँचीं, मंत्री जी ने आदत के मुताबिक उनके पैस छुए और उन्हें रुपये दिए, मंत्री जी ने बैंड बाजे ढोल नगाड़ों वाले को इनाम स्वरुप रुपये दिए।

[dgv_vimeo_video id=”805856082″]

[dgv_vimeo_video id=”805856316″]

[dgv_vimeo_video id=”805856515″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews