शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो हवालात में मनेगी Holi, Drink And Drive पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो हवालात में मनेगी Holi, Drink And Drive पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Drink And Drive Police Action : होली (Holi 2023)पर हुडदंग करने वालों के लिए पुलिस अभी से सख्त हो गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एंटी ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चला रखा है, पिछले पांच दिनों में ही पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते अथवा गाड़ी में बैठकर शराब पीते हुए पकड़ा है।

शराब की भट्टियों की किया नष्ट 

होली आते ही अवैध काम करने वाले एक्शन में आ जाते हैं खासकर शराब तस्कर बहुत एक्टिव हो जाते हैं लेकिन इस बार पुलिस उनसे पहले ही एक्टिव हो गई है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुलिस छापा कर कार्यवाही कर अवैध शराब जब्त कर रही है और कच्ची शराब की भट्टियों को तोड़ रही है , जहरीली शराब को नष्ट कर रही है।

ब्रीथ एनालाइजर के साथ सड़क पर पुलिस 

उधर पुलिस सड़कों पर तैनात है, खासकर रात को पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ग्वालियर यातायात पुलिस ब्रीथ एनालाइजर लेकर सड़क पर चैकिंग कर रही है, वाहन चालकों को रोककर उनके मुंह सूंघ रही है और जो भी Drink And Drive के दायरे में आया यानि शराब पीकर गाड़ी चलता मिला या गाडी पर शराब पीता मिला उसके खिलाफ कार्यवाही की गई।

100 लोगों के वाहन हुए हैं जब्त 

डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया के मुताबिक पिछले पांच दिनों ने अभी तक 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्यवाही की है, उनकी गाड़ी को जब्त किया है, डीएसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि कभी भी कोई शराब पीकर वाहन ना चलाये, ये उसके लिए और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

एसपी ने की ये अपील 

उधर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी लोगों से अपील की है कि शहर में होली सद्भाव और शांति के साथ मनाये, किसी भी तरह का हुडदंग, शराब  पीकर हो हल्ला अथवा शराब पीकर गाड़ी चलाते मिलने पर होली हवालात में ही मनेगी। एसपी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है इसे एक दूसरे के साथ खुशियों के साथ मनाएं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews