एसपी ऑफिस पहुंचा पत्नी प्रताड़ित पति, बोला- साहब मुझे बचा लो, अपने प्रेमी और गुंडों से मुझे पिटवाती है

पीड़ित अजय ने कहा कि मेरी पत्नी के पहले पति से दो बेटी हैं जिसे मैंने अपनाया है मैंने लव मैरिज की, हमारा एक बेटा है लेकिन अब वो मुझे प्रताड़ित करती है 5 लाख रुपये मांगती है, तीनों बच्चों के साथ एक महीने से घर छोड़कर चली गई है ।
Husband harassed by wife

Gwalior News : पति पत्नी का पवित्र रिश्ता पिछले कुछ वर्षों में दागदार होता जा रहा है ऐसे कई उदाहरण सामने है जिसमें कभी पति पत्नी को प्रताड़ित करता है तो कभी पत्नी पति को प्रताड़ित करती है, इतना ही नहीं विवाहेत्तर सम्बन्ध भी पिछले कुछ वर्षों में बढ़े हैं, जिसका सामाजिक परिणाम गंभीर हो रहा है, ग्वालियर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहाँ एक पीड़ित पति न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।

ग्वालियर एसपी ऑफिस में आज एक ऐसा आवेदक पहुंचा जो अपनी पत्नी से प्रताड़ित था, आवेदक नगर निगम का कर्मचारी है और उसने  जिस महिला से लव मैरिज की थी अब वो ही उसे धोखा दे रही है, पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी नशा करती है और और अपने प्रेमी से मिलकर मुझे परेशान करती है, उसने पत्नी पर गुंडों से पिटवाने के भी आरोप लगाये।

नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी पदस्थ अजय डागौर कम्पू थाना क्षेत्र में रहता है वो आज एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पत्नी की शिकायत लेकर पहुंचा था उसका कहना था कि उसकी पत्नी सोनिया उसे प्रताड़ित करती है वो शराब पीती है और मेरे साथ मारपीट करती है मैंने पुलिस थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, मेरे पास सबूत भी है।

बहाने बनाकर प्रेमी से मिलने जाती है मुझे पिटवाती है  

पीड़ित पत्नी ने कहा कि मेरी पत्नी के मुरार में रहने वाले एक टेम्पो ड्राइवर से अवैध सम्बन्ध है वो उससे मिलने के लिए जाती है मैंने जब उसकी जासूसी की तो उसने मुझे देख लिया उसके बाद मुझे कई बार अपने प्रेमी और गुंडों से पिटवा  चुकी है, वो मुझे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है।

मेरे बेटे और अपनी दो बेटियों के लेकर कहीं चली गई है 

पीड़ित अजय डागौर ने खा मेरी जान को खतरा है मैं 8000 रुपये महीना कमाता हूँ और वो अब मुझसे लाखों रुपये की मांग कर रही है और धमकी दे रही है, उसने कहा कि मेरी पत्नी अपनी दो बेटियों (पहले पति से) और हमारे एक बेटे को लेकर कहीं चली गई है मुझे जान का खतरा है मेरी मदद की जाये।

पुलिस ने दिया जांच का भरोसा 

आवेदन लेने के बाद पुलिस ने कहा कि उसने जो शिकायत की है उसकी जाँच की जाएगी , अजय के आरोपों पर पुलिस ने काह उसने मोबाइल में कुछ साक्ष्य होने की बात कही है उसके मोबाइल की जाँच की जाएगी दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी और फिर जो वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1071403361″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews