कमिश्नर की दो टूक , सड़क पर गाय छोड़ी तो पशुपालक पर होगा सख्त एक्शन

कमिश्नर की दो टूक , सड़क पर गाय छोड़ी तो पशुपालक पर होगा सख्त एक्शन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर शहर (Gwalior News) को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए नगर निगम हर तरह से प्रयास कर रही है। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के खिलाफ भी नगर निगम सख्त हो गई है।  नगर निगम कमिश्नर ने पशुपालकों को भी कड़े शब्दों में निर्देश दिए हैं कि यदि गायों को सड़क (Cow on Road) पर खुला छोड़ा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है बावजूद सड़कों पर गौवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ने अब इसपर सख्ती दिखाई है।  नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने शहर के गौ-पालकों से आग्रह किया गया है कि वह अपनी गाय खुले में ना छोड़ें, इससे यातायात तो बाधित होता ही है, दुर्घटना की संभावना भी बढ़ती है साथ ही शहर की सडकों पर गंदगी भी होती है। उन्होंने कहा कि समझाने के बाद भी यदि कोई गाय सड़क पर खुले में पाई गई तो संबंधित गौ पालक के खिलाफ निगम द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें – सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने कहा है कि शहर के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व साफ एवं स्वच्छ सड़कें उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की सड़कों को बाधित करने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है तथा शहर की विभिन्न सड़कों से आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भिजवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – जबलपुर में हनीट्रेप गैंग का कारनामा, वकील के साथ मिलकर हसीना ने युवकों को बनाया शिकार

इसके बावजूद देखने में आ रहा है कि शहर की सड़कों पर प्रतिदिन गौवंश की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण सड़कों पर गंदगी तो होती है , साथ ही यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इस कारण आम नागरिकों में भी नाराजगी है। इसलिए सभी गौ पालक इस बात का ध्यान रखें कि उनके पास मौजूद गौवंश सड़क पर नहीं दिखना चाहिए।

ये भी पढ़ें – एक कुत्ते की वजह से 100 से ज्यादा लोगों को लगवाने पड़े रेबीज़ के इंजेक्शन, यह है वजह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews