एमपी ई-कॉप : मुसीबत में हैं तो बटन दबाएं, तत्काल पहुंचेगी पुलिस

-If-you-are-in-trouble-then-press-the-button

ग्वालियर । महिला सुरक्षा को लेकर​ ​​छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने “एमपी ई-कॉप” मोबाइल एप और पोर्टल सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से मुसीबत के वक्त केवल एक बटन दबाने भर से ही महिला को तुरंत मदद मिलने का दावा किया गया है। 

“एमपी ई-कॉप” मोबाइल एप सेवा में एसओएस की सुविधा दी गई । महिला द्वारा यह बटन दबाते ही एप में पहले से चुने गए फोन नंबरों पर सहायता की जरूरत का एसएमएस पहुंच जाएगा । एप की सहायता से कोई भी महिला मुश्किल के वक्त एक बार में अधिकतम पांच नंबरों पर सहायता का संदेश भेज सकती है । इसके माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कंट्रोल के लिए विशेष कार्य-योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सायबर अपराध की आशंकाओं में एमपी ई-कॉप एप महत्वपूर्ण साबित होगा।

 इस एप की जानकारी देने के लिए गुरुवार की देर शाम विश्वविद्यालय थाने की प्रभारी टीआई सब इन्स्पेक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव व महिला थाना की सब इन्स्पेक्टर सुश्री हेमलता द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में गर्ल्स छात्रावास में छात्राओं को इस एप के इस्तेमाल व इसके महत्व के विषय में जानकारी दी और छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। उन्हें कभी भी डरने की जरूरत नहीं है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews