नाले के पानी से बना रहे थे अवैध कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा

नाले के पानी से बना रहे थे अवैध कच्ची शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आबकारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जलालपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में गुड़ लहान और हाथ भट्टी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। आबकारी पुलिस ने अवैध शराब बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ छापा मार अभियान जारी है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलालपुर में कुछ लोग हाथ भट्टी शराब बना रहे हैं जब उनके ठिकाने पर छापा मारा गया तो वहाँ नाले के पानी का प्रयोग कर हाथ भट्टी से देशी अवैध शराब बनती मिली। उन्होंने बताया कि यहाँ से 7000 लीटर गुड़ लहान और 75 लीटर हाथ भट्टी शराब तैयार मिली। इसे जब्त कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई हैं। आबकारी पुलिस ने दो आरोपी भी यहाँ से गिरफ्तार किये हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews