दोस्ती में दगा : दोस्त ने बचपन के तीन दोस्तों को लगाया लाखों का चूना, ठगी कर परिवार सहित गायब

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Gwalior News : दोस्ती में लोग जान दे देते हैं, दोस्त के लिए दोस्त किसी भी मुसीबत से भिड़ जाते हैं लेकिन ग्वालियर में इसका उल्टा हुआ है, यहाँ एक दोस्त ने अपने बचपन के दोस्तों को ही धोखा दे दिया। दोस्त ने एक नहीं तीन दोस्तों के साथ लाखों रुपये की ठगी की और परिवार सहित गायब हो गया। ठगे गए दोस्तों ने पुलिस में  शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ग्वालियर में बचपन के तीन दोस्तों को एक दोस्त ने अपनी मां की बीमारी और जियो मार्ट का आउटलेट दिलवाने के नाम पर 34 लाख रुपए का चूना लगा दिया । घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम श्रीराम कॉलोनी की है। ठगी का पता उस समय चला जब ठग का परिवार गायब हो गया।

दरअसल शहर के खेड़ापति मंदिर रोड छोटी शाला के पीछे रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह कोचिंग संचालक है और झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम श्रीराम कॉलोनी स्थित गोपाला टॉवर निवासी शोभित भामरी से उनकी बचपन से मित्रता है। शोभित ने उसे बताया कि उनका भाई सचिन जियो मार्ट में बड़ा अफसर है और वह उन्हें जियो मार्ट का आउटलेट दिलवा देगा, शोभित के पिता ने भी इसमें सहमती जताई। इन लोगों ने कहा कि आउटलेट में वे भी पार्टनर रहेंगे।

उसकी बातों पर धर्मेन्द्र ने भरोसा कर लिया और उन्हें 5 लाख रुपए दे दिए। आउटलेट के लिए पांच लाख रुपए लेने के बाद शोभित ने बताया कि उसकी मां की हालत क्रिटीकल है और उपचार के लिए रुपए चाहिए। वह भी उसकी मदद के लिए तैयार हो गए और धीरे-धीरे कर उसे 27 लाख 65 हजार रुपए दे दिए।

पैसा देने के कुछ दिन बाद जब धर्मेन्द्र ने शोभित से संपर्क किया तो शोभित गायब हो गया और जब इसका पता धर्मेन्द्र को चला तो वो उसके घर पहुंचा तो उसके पिता ने शोभित के जल्दी आने का वादा कर गारंटी के तौर पर चेक दे दिया। इसके कुछ ही दिन बाद शोभित के पिता तथा अन्य परिजन भी गायब हो गए।

परिवार के गायब होने की जानकारी लगते ही धर्मेन्द्र का माथा ठनका तो उसने गारंटी के लिए दिया हुआ चेक बैंक में लगाया तो चैक भी बाउंस हो गया। जिसके बाद पर चला कि शोभित ने अन्य दो दोस्त विजय शर्मा और सलमान खान से भी लाखों रुपए इसी काम और मां की बीमारी बताकर लिए है। ठगी का अहसास होते ही वह तीनों थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तीनों की शिकायत पर शोभित के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews