सड़क चौड़ीकरण के विरोध में ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र के दुकानदार, बोले एक इंच जमीन नहीं देंगे

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र के दुकानदार, बोले एक इंच जमीन नहीं देंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। फूलबाग से सेवानगर होते हुए किलागेट और हजीरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकानदारों को नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) द्वारा दिए गए नोटिस का विरोध शुरू हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि हमारी दुकानें पुश्तैनी हैं सिंधिया स्टेट के समय की हैं, एक दशक पहले भी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए तुड़ाई हुई थी अब फिर से हमारी दुकानों को बाधक बता रहे हैं।  हम एक इंच जमीन भी नहीं देंगे। दुकानदारों ने मंगलवार रात को सामूहिक बैठक कर तय किया गया कि वे इस मामले में 25 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात करेंगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) की विधानसभा ग्वालियर (Gwalior News) विधानसभा क्षेत्र में फूलबाग से सेवानगर होते हुए किलागेट और हजीरा तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है।  नगर निगम ने फूलबाग से सेवानगर होते हुए किलागेट तक 150 सम्पत्तियाँ ऐसी पाई जो सड़क निर्माण में बाधक हैं , इन्हें नोटिस थमा दिए गए।  करीब 50 प्रतिशत दुकानदारों को नोटिस देकर उनके निर्माण को अवैध बताते हुए उनसे सड़क के लिए जमीन मांगी गई है।बाकियों को जल्दी ही नोटिस दिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें – Phd थीसिस अप्रूव करने प्रोफ़ेसर ने मांगी 50,000 की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ पकड़ा

दुकानदार नोटिस मिलने के बाद से विरोध में उतर आये हैं उनका कहना है कि एक दशक पहले भी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ की गई थी अब फिर से तोड़फोड़ हो रही है। क्षेत्र के 150 से ज्यादा दुकानदारों ने मंगलवार रात रणनीति बनाने के लिए लोहामंडी स्थित काशीराम की धर्मशाला में बैठक की।

ये भी पढ़ें – जीएसटी बढ़ाए जाने से नाराज व्यापारियों ने बजाई थाली और घंटिया

बैठक में शामिल कई दुकानदारों ने कहा कि उनके पास आजादी के पहले की रजिस्ट्रियां हैं, अब हमारी संपत्ति अवैध हो गई ये कहाँ का न्याय है।  कुछ दुकानदारों ने कहा कि जब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस में थे तब उन्होंने यहाँ की तोड़फोड़ का विरोध किया था लेकिन अब वे भाजपा में हैं और उनकी सरकार ये काम कर रही है तो स्वीकार कैसे कर रहे हैं ?

ये भी पढ़ें – फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलवाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, 70 वर्षीय आरोपी निकला मास्टर माइंड

सभी दुकानदारों ने बैठक कर एक सुर में तय किया कि वे एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।  दुकानदारों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उनकी व्यस्तता के कारण ऊर्जा मंत्री भोपाल में है इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई।  25 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में होंगे तब दुकानदार उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews