
ग्वालियर।अतुल सक्सेना। बच्चियां अब उनके ही हाथों में सुरक्षित नहीं हैं जिनपर लालन पालन का जिम्मा है। ताजा मामला ग्वालियर का है जहाँ एक किशोरी ने अपने पिता, चाचा और फूफा पर अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। खास बात ये है कि किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। जिसके बाद दोनों चाइल्ड लाइन पहुंचे जहाँ से CWC ने उनकी शिकायत ली।
जानकारी के अनुसार एक किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। कुछ दिन पहले पिता उसे अपने साथ ले गया। जब उसकी मां ने किशोरी को वापस भेजने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। लेकिन थोड़े दिन बाद मां किशोरी को लेने खुद पहुंच गई तो किशोरी ने बताया कि रात को पिता, चाचा और फूफा ने शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकत की है। बच्ची की बात सुनकर मां उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। फिर दोनों जनकगंज थाने पहुंचे तो पुलिस ने वहां भी उसकी शिकायत नहीं ली। बाद में मां किशोरी को लेकर चाइल्ड लाइन पहुंची, जहाँ से चाइल्ड लाइन ने उसे CWC पहुंचाया जहाँ उसकी शिकायत ली गई। CWC अध्यक्ष डॉ केके दीक्षित ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी नवनीत भसीन से की है और पिता, चाचा, फूफा पर FIR की मांग की है।
निदेशक और संपादक

