Gwalior जिला प्रशासन की अभिनव पहल, चुनावों में NCC कैडेट निभाएंगे विशेष पुलिस अधिकारी की भूमिका

Gwalior जिला प्रशासन की अभिनव पहल, चुनावों में NCC कैडेट निभाएंगे विशेष पुलिस अधिकारी की भूमिका

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2022) और नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसमें प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए NCC कैडेट्स और NSS से जुड़े युवाओं को भी जोड़ने का फैसला किया है। प्रशासन ने आज बुधवार को इन युवाओं को प्रशिक्षण दिया , NCC और NSS के युवा चुनावों में विशेष पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

ग्वालियर (Gwalior News) जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े युवा भी अहम भूमिका निभायेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े 18 से अधिक आयु वर्ग के युवाओं को पंचायत चुनाव के लिये विशेष पुलिस अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इनमें 85 एनसीसी कैडेट्स एवं 352 राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी शामिल है। इन सभी को बुधवार को निर्वाचन कार्य से संबंधित पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें – Ujjain पहुंचे सीएम शिवराज, महाकाल का अभिषेक किया, जन आशीर्वाद रैली में कही बड़ी बात

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुए प्रशिक्षण में अपर जिला दण्डाधिकारी इच्छित गढ़पाले ने विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किए गए एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कहा कि आप सब को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदेही मिली है। आप सभी पूरी निष्पक्षता एवं मुस्तैदी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान दिवस को अपने दायित्व का निर्वहन करें। साथ ही मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और उन्हें आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मतदान करने के लिये प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें – MP : सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजना निर्माण और क्रियान्वयन से पूरा करें कार्य

प्रशिक्षण के दौरान सभी विशेष पुलिस अधिकारियों को मोबाइल पुलिसिंग, पेट्रोलिंग, मतदान केन्द्र की ड्यूटी सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित समस्त प्रकार की पुलिसिंग के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। रक्षित निरीक्षक रंजीत ने सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने से संबंधित पुलिसिंग की बारीकियाँ बताईं। साथ ही यह भी जानकारी दी कि कौन-कौन से 20 दस्तावेजों के आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”722964860″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews