जीतू पटवारी ने करप्शन,काइम और कर्ज पर फिर सरकार को घेरा, राहुल गांधी की यात्रा पर कही ये बड़ी बात

Gwalior News

Gwalior News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च से मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी यात्रा की तैयारियों को लेकर आज मुरैना और ग्वालियर के दौरे पर हैं, ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने सरकार को करप्शन, क्राइम और कर्ज पर घेरा, पीसीसी चीफ ने सीएम मोहन यादव को पर्ची वाले मुख्यमंत्री कहकर भी संबोधित किया।

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियां देखने जीतू पटवारी ग्वालियर-मुरैना में  

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं , ये यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में मुरैना के रास्ते प्रवेश अक्रेगी और प्रदेश के कई जिलों में होते हुए 6 मार्च को रतलाम के सैलाना से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में नेताओं को निर्देश देने और कार्यक्रम की समीक्षा करने ग्वालियर और मुरैना के दौरे पर है।

सरकार और मुख्यमंत्री को पर्ची वाला कहा

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत किया, मीडिया ने जब जीतू पटवारी से सवाल किये तो तो उन्होंने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला किया, उन्होंने मध्य प्रदेश की सरकार को पर्ची की सरकार कहा, सीएम डॉ मोहन यादव को पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताया और कहा कि इनका फोकस केवल करप्शन , क्राइम और कर्ज पर है।

करप्शन, क्राइम और कर्ज को लेकर सरकार पर अटैक  

जीतू पटवारी ने कहा कि सबसे ज्यादा करप्शन इस समय मध्य प्रदेश में है, जब से नई सरकार बनी है सबसे ज्यादा क्राइम मप्र में है, जबसे सीएम यादव आये हैं तब से इनकी सरकार 15 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है,  राहुल गांधी की यात्रा और उनकी राम यात्रा पर भाजपा के हमले के सवालों को इग्नोर करते हुए आज तीन सी (करप्शन क्राइम और कर्ज, इसमें ये समझ से परे है कि कर्ज की स्पेलिंग सी से कबसे शुरू होने लगी) पर ही अड़े रहे जीतू पटवारी ने कहा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में बहुत उत्साह है राहुल गांधी पांच न्याय की बात करने आ रहे हैं,  मैं मुरैना से सैलाना रतलाम तक इसका रिव्यू करूँगा।

[dgv_vimeo_video id=”916998580″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews