ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को बताया ‘जनहित का बजट’, कहा ‘प्रदेश में कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में क्रांति आएगी’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये प्रगति का और विकासशील बजट है। इसमें सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। हर विभाग के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बजट से प्रदेश की जनता का विकास सुनिश्चित होगा
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia on MP budget : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को अच्छा बताते हुए कहा है कि वो इस बजट के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में क्रांति आएगी और नए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

सिंधिया ने कहा ‘जनहित का बजट’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के बजट पर कहा कि मध्य प्रदेश का बजट जनहित का है। ये प्रगति का और विकासशील बजट है। इसमें सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। हर विभाग के बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बजट से प्रदेश की जनता का विकास सुनिश्चित होगा। नए विनेश के आधार पर नौकरियां भी उपलब्ध हो पाएंगी। कृषि और औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगले पाँच से में दुगना होगा बजट

मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.6 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बजट पर प्रदेश और देशवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है और आने वाले 5 साल में ये बजट दोगुना किया जाएगा।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी सक्षम बनें और बाहर से भी प्रदेश में निवेश आए इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि इस बजट में प्रदेशवासियों पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है और कोई भी पुरानी योजना बंद नहीं की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews