राज परिवार के ताजिये पर सिंधिया ने की सेहराबंदी, अमनो-अमान, कौमी एकता, अच्छी बारिश के लिए की दुआ

राज परिवार के ताजिये पर सिंधिया ने की सेहराबंदी, अमनो-अमान, कौमी एकता, अच्छी बारिश के लिए की दुआ

Gwalior News : सिंधिया राजवंश के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा का निर्वहन करते हुए गोरखी परिसर (इमाम बाड़े) में रखे परिवार के ताजिये पर सेहराबंदी की, सिंधिया ने इस दौरान देश प्रदेश में अमनो-अमान, कौमी एकता कायम रहने और अंचल में अच्छी बारिश के लिए दुआ की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजवंश के ताजिये पर की सेहराबंदी, मांगी ये दुआ  

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार की रात गोरखी में रखे अपने परिवार के ताजिये पर हाजिरी दी और परिवार की परंपरा के मुताबिक ताजिये पर सेहराबंदी की, शहर क़ाज़ी अब्दुल अज़ीज़ क़ादरी ने फ़ातिहा पढ़ी और मुल्क में अमनो-अमान, कौमी एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए दुआ की। दुआ के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”849692591″]

माधो महाराज के समय से चली आ रही है ताजिया रखने की ये परंपरा  

सिंधिया परिवार की ये परंपरा सदियों पुरानी है, सिंधिया राजवंश सभी त्यौहार जनता के साथ मिलकर मनाता आया है, ताजिया रखने की परंपरा प्रथम माधो राव सिंधिया यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधव राव सिंधिया के दादा ने शुरू की थी, शहर में पहला ताजिया सिंधिया राजवंश का ही रखा जाता है उसके बाद बाकि लोग ताजिये रखते हैं और सिंधिया परिवार का सदस्य इस पर एक निश्चित तारीख पर पहुंचकर सेहराबंदी करता है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पूर्वजों की परंपरा का आज भी निर्वाह कर रहे हैं, पहले उनके पिता माधव राव सिंधिया इसे निभाते थे अब वे निभा रहे हैं आज भी शहर का पहला ताजिया सिंधिया परिवार का ही रखा जाता है, सेहराबंदी के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, बाल खांडे , आशीष प्रताप, मोहसिन बेग मिनाज उद्दीन आदि लोग मौजूद रहे। सिंधिया ने ताजिया समारोह में सहयोग करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्मानित किया और उनका आभार जताया।

[dgv_vimeo_video id=”849693532″]

सिंधिया पहुंचे देवघर गोरखी, कुल देवता की पूजा की 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ताजिये पर सेहराबंदी से पूर्व गोरखी परिसर में मौजूद देव घर में कुलदेवता की पूजा की, राज पुरोहित ने उनसे पूजा कराई , सिंधिया ने अपने परिवार और ग्वालियर चम्बल अंचल के लोगों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

[dgv_vimeo_video id=”849692458″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews