
Scindia attack on Jitu Patwari : पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कहे गए अपमानजनक शब्दों ने प्रदेश की सियासत में महिला सम्मान और महिला अपमान की बातों को फिर उठा दिया है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीतू पटवारी के बयान की निंदा की है और कहा है कि प्रदेश की महिलाएं इसका जवाब कांग्रेस को जरुर देगी।
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भारत के अंदर घुसपैठिया हर दिन आते थे, हमारे देश पर प्रहार करते थे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवादियों और नक्सलवादी दोनों का सफाया हो गया है, भारत में अमन चैन का वातावरण है।
सिंधिया बोले जो देश आतंकवादी भेजते थे अज वो आटे के लिए तरस रहे
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने पर कांग्रेसी खून की नदियां बहने की बात कहते हैं वहां एक नई ऊर्जा और नया उमंग जम्मू कश्मीर में आ चुका है, पर्यटन नई ऊंचाई तक पहुंच रहा है और भारत का मुकुट जो जम्मू कश्मीर है आज भारत का अभिन्न अंग बनकर विश्व पर पूर्ण रूप से अपने आपको स्थापित कर चुका है, जो देश भारत में घुसपैठिए और आतंकवादी भेजते थे, पीएम मोदी के नेतृत्व में आज वो आटे के लिए तरस रहे हैं।
प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस को घटिया सोच पर सबक सिखायेंगी
पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ये घटिया बयान उनकी महिलाओं के प्रति मानसिकता दिखाता है, कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच जो निम्न स्थिति तक गिर चुकी है इसका जबाव कांग्रेस को प्रदेश की महिलाएं आने वाले दिनों में देंगी, मातृशक्ति कांग्रेस को सबक जरुर सिखाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”942257343″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

