International Yoga Day पर बोले Jyotiraditya Scindia, योग सत्यम शिवम् सुंदरम का संगम है

International Yoga Day पर बोले Jyotiraditya Scindia, योग सत्यम शिवम् सुंदरम का संगम है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर देश में कई जगह पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस बार ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग के विशेष सत्र आयोजित किये गए। प्रदेश में 75 ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री और अन्य विशेष अतिथि शामिल हुए। इसी क्रम में ग्वालियर किले पर आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। योग करने के बाद सिंधिया ने कहा कि योग सत्यम – शिवम् – सुंदरम का संगम है , ये त्रिवेदी का संगम है।

ग्वालियर (Gwalior News) के किले पर आयोजित योग के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के  सांसद विवेक शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा सहित अन्य कई भाजपा नेता, स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थी सहित करीब 2 हजार लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – International Yoga Day 2022: मैसूर में पीएम मोदी ने राष्ट्र के साथ किया योग, कहा – योग ब्रह्मांड में शांति लाता है

योगाभ्यास करने के बाद सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से 8 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला विश्व स्टार पर हुआ। आज हमारा योग दुनिया में भारत के गौरव को और बढ़ा रहा है।  उन्होंने कहा कि भारत से शुरू होकर अमेरिका, यूरोप से लेकर आज पूरे विश्व ने गार्डियन रिंग बनी है जो इतिहास में पहली बार हुआ है।

ये भी पढ़ें – International Yoga Day पर बोले CM Shivraj, योग-प्राणायाम से प्राप्त होती है अपार ऊर्जा

सिंधिया ने कहा कि योग सत्यम शिवम् सुंदरम का संगम है , त्रिवेणी का संगम है। योग से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है हम शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होते हैं, स्वस्थ मस्तिष्क शरीर स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है, भारत ने योग की शक्ति को दुनिया के सामने प्रूव किया है।

[dgv_vimeo_video id=”722419082″]

उधर ग्वालियर में अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किये गए।  खेल विश्व विद्यालय LNIPE में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें करीब 2 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें स्कुल कॉलेज स्टूडेंट, LNIPE के स्टूडेंट, समाजसेवी, खिलाड़ी सहित पिछले करीब दो महीने से चल रहे योग कैम्प में प्रशिक्षण लेने वाले लोग भी शामिल हुए। आयोजकों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये। इस दौरान आयोजित योग प्रतियोगिता में मासूम नव्या तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नव्या तिवारी जिले और प्रदेश के बाहर आयोजित कई योग प्रतियोगिताएं में शामिल होकर ग्वालियर का नाम रोशन कर रही है। 11 साल की मासूम नव्या  अपनी उम्र से बड़ी उम्र के  लोगों को भी प्रशिक्षित करती हैं

इस दौरान आयोजित योग प्रतियोगिता में मासूम नव्या तिवारी ने अंडर 14 ग्रुप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नव्या तिवारी जिले और प्रदेश के बाहर आयोजित कई योग प्रतियोगिताएं में शामिल होकर ग्वालियर का नाम रोशन कर चुकी है। 11 साल की मासूम नव्या अपनी उम्र से बड़ी उम्र के  लोगों को भी प्रशिक्षित करती हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews