संतान की चाह में पहले कॉल गर्ल को मारा, तांत्रिक के कहने पर फिर दी एक और महिला की बलि, पांच आरोपी गिरफ्तार

संतान की चाह में पहले कॉल गर्ल को मारा, तांत्रिक के कहने पर फिर दी एक और महिला की बलि, पांच आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बच्चे की चाहत में एक दंपति ने एक तांत्रिक के कहने पर एक नहीं दो महिलाओं की बलि दी यानि उनकी हत्या की। ये खुलासा आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद हुई पूछताछ में हुआ है। आरोपियों ने ये हत्या मुरैना जिले में की थी इसलिए ग्वालियर पुलिस ने मुरैना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। मरने वाली दोनों महिलाएं कॉल गर्ल थी इसलिए आसानी से आरोपियों का शिकार बन गई।  खास बात ये है कि हत्या की साजिश एक बहन ने अपने भाई भाभी का घर बसाने के लिए रची।

ग्वालियर के ट्रिपल आईटीएम के पास सड़क किनारे मिली आरती उर्फ लक्ष्मी की हत्या का खुलासा शुक्रवार को होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने एक और हत्या से पर्दा हटाया है। ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को बताया कि संतान नहीं होने के कारण एक तांत्रिक के कहने पर आरोपियों ने आरती की बलि दी थी। हत्या शरद पूर्णिमा की रात की गई। लेकिन रास्ते में शव बाइक से गिर गया तो उसे फेंक कर आरोपी भाग गए।

ग्वालियर पुलिस ने जब आरती की हत्या के साक्ष्य जुटाए तो पांच आरोपी हाथ आये। पुलिस  ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और फिर जब उनसे पूछताछ की तो एक और हत्या का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने तांत्रिक बाबा के कहने पर हजीरा की एक कॉल गर्ल नीरू  से सौदा किया।  डील पूरी रात के लिए हुई ,  आरोपी नीरू को लेकर मुरैना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र में गए।  नीरू ने सेक्स से पहले शराब की मांग की। चूँकि आरोपियों का मकसद हत्या करना यानि बलि देना था। तो उन्होंने नीरू को शराब पिलाई और फिर जब उसे नशा हो गया तो  उसके ही कपड़ों से गाला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ये हत्या दुर्गा अष्टमी की रात की गई।नीरू के साथ सौदा 5 हजार रुपये में हुआ था।

बलि देने के बाद जब आरोपियों ने तांत्रिक सखी बाबा को बलि दिखाने के लिए बुलाया और बाबा को जब शराब की बात पता चली तो  उन्होंने शराब पिलाकर बलि ख़राब हो गई है।  पूजा स्वीकार नहीं होगी। एक और बलि देनी होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर की रात शरद पूर्णिमा की रात आरोपियों ने आरती उर्फ़ लक्ष्मी की बलि दी यानि उसकी हत्य आकर दी।  आरती भी कॉल गर्ल थी , पति से तलाक होने के बाद वो ये काम करने लगी थी। आरती के साथ सौदा 10 हजार रुपये में हुआ था।

ये भी पढ़ें –  T20 World Cup में MP का जलवा, ‘मौका-मौका’ एड से है खास रिश्ता

दरअसल मोतीझील निवासी बेटू भदौरिया और ममता को कोई संतान नहीं थी 18 साल से वे बच्चे के लिए परेशान थे।  भाई की परेशानी को हल करने के लिए बहन मीरा राजावत ने अपने बॉय फ्रेंड नीरज परमार निवासी सरायछोला को बताया। नीरज ने अपने गुरु तांत्रिक सखी बाबा उर्फ़ गिरवर से उपाय पूछा तो उसने उसने महिलाओं की बलि देने का सुझाव दिया जिसके बाद आरोपियों ने नीरज की मदद से दो कॉल गर्ल महिलाओं से सौदा किया और उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें – उमा भारती ने Kamalnath को बताया मि. इंडिया, बोलीं- CM पद से उन्हें हटाना कर्तव्य था हमारा

पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी हत्या का  खुलासा होने के बाद ग्वालियर एसपी ने मुरैना एसपी को इसकी सूचना दे दी है।  मुरैना पुलिस भी अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।  बहरहाल आधुनिक युग में पढ़े लिखे समाज के बीच रहने वाले लोगों ने बच्चे की चाहत दो महिलाओं को बलि ले ली यानि हत्या कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”638195747″]

[dgv_vimeo_video id=”638196152″]

[dgv_vimeo_video id=”638197247″]

[dgv_vimeo_video id=”638197502″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews