Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, टोल फ्री नंबर जारी, 24 घंटे करेगा काम

Election Commission of India
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत ग्वालियर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर को कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0751-2990099 दर्ज करा सकते हैं शिकायत, दे सकते हैं सुझाव 

प्रशासन ने  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डी एस जादौन ( 94251-10117) व एसीएफओ स्मार्ट सिटी आनंद श्रीवास्तव (89892-82788) को कंट्रोल रूम का सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0751-2646604 व 0751-2646605 है। कंट्रोल रूम का  टोल फ्री नंबर 0751-2990099 रहेगा। कोई भी व्यक्ति निर्वाचन के संबंध में इन नम्बरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकेगा। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

शिकायतों का निराकरण कर रजिस्टर में रिकॉर्ड रखने के निर्देश 

कंट्रोल रूम में कार्य संपादन के लिए समयवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने कंट्रोल रूम में सूचना व शिकायतों को दर्ज करने के लिए रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाकर निराकरण कराने और निराकरण का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट का प्रथम रेण्डमाइजेशन 21 मार्च को

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में उपयोग में लाई जाने वालीं ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट का प्रथम रेण्डमाइजेशन 21 मार्च को किया जाएगा। इस दिन यह रेण्डमाइजेशन प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट के सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिवों को सूचित कर दिया गया है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews