Lok Sabha Election 2024 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की व्यवस्थाएँ 25 मई तक पूरी करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए सभी मतगणना कक्षों का जायजा लिया। साथ ही मीडिया सेंटर की तैयारियाँ भी देखी। उन्होंने एमएलबी कॉलेज में ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।  
gwalior strong room

Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ था, मतदान के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखी गई हैं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी धर्मवीर सिंह ने आज मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया, कलेक्टर ने मतगणना की सभी तैयारी  25 मई तक पूरी कर लेने के निर्देश दिए।

4 जून को होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना 

लोकसभा चुनाव 13 मई को मप्र में संपन्न हो जायेंगे और फिर देश में सभी 7 चरण पूरे हो जाने के बाद  4 जून को मतगणना होगी। ग्वालियर में एमएलबी कॉलेज में मतगणना की सभी तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना के संबंध में सौंपे गए सभी दायित्वों को निष्ठा पूर्वक समय सीमा में पालन सुनिश्चित करें।

ये वरिष्ठ अधिकारी हुए मीटिंग में शामिल 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को एमएलबी कॉलेज के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के मतगणना के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक कुमार, एडीएम  टी एन सिंह सहित सभी एआरओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयसीमा में करने के निर्देश 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने लोक निर्माण के विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना के लिए निर्धारित सभी कक्ष 25 मई तक तैयार करें। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए एमएलबी कॉलेज की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएँ करने को कहा गया, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने मतगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए सभी मतगणना कक्षों का जायजा लिया। साथ ही मीडिया सेंटर की तैयारियाँ भी देखी। उन्होंने एमएलबी कॉलेज में ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews