Lok Sabha Election 2024 : उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं- संविधान नहीं कांग्रेस का भाग्य संकट में, सोनिया-राहुल पर कसा तंज

प्रियंका गांधी के अपनी माँ का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान करने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को हम भूल नहीं सकते लेकिन राहुल और प्रियंका उसपर राजनीति कर रहे हैं ये उचित नहीं, कारगिल में भी तो इतने जवान शहीद हुए, वो याद करें ना, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी उमा भारती ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। 
Uma Bharti Gwalior

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश का संविधान कहीं संकट में नहीं हैं, कांग्रेस का भाग्य संकट में है, उनका सितारा डूब रहा है इसलिए वे राहुल , प्रियंका और पूरी कांग्रेस ऐसी बात कर रहे है उन्होंने कहा कि इस देश में संविधान ख़त्म करने का काम कांग्रेस ने किया जब इमरजेंसी लगाई, उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ की।

ग्वालियर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हमेशा की तरह मीडिया से सहजता से बात की, संविधान ख़त्म होने के कांग्रेस के बयानों से जुड़े सवाल पर उमा भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि इस देश में संविधान खत्म करने के काम कांग्रेस ने किया जब कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाई और ये इमरजेंसी इसलिए लगाई कि इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी, हिन्दू सिख दंगे हुए तब संविधान खतरे में था।

संविधान नहीं, कांग्रेस का भाग्य संकट में है 

उमा ने कहा कि ये देश बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये संविधान से चल रहा हैं संविधान संकट में नहीं है कांग्रेस का भाग्य संकट में है , वो सितारा डूब रहा है, वे लोग अपने को देश समझने लगे है सोनिया गांधी, राहुल गांधी खुद को संविधान समझ रहे हैं देश समझ रहे हैं, अब डूबते  जा रहे हैं वो और उन्हें लग रहा है कि संविधान खत्म हो रहा है दुनिया डूब रही है।

ज्योतिरादित्य मुझे बहुत प्यारे, उनमें मेरे प्राण बसते हैं 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को अपना भतीजा कहने वाली उमा भारती ने कहा कि ज्योतिरादित्य में मेरे प्राण बसते हैं वे मेरे सबसे प्रिय भतीजे हैं, जब जब भाजपा परस्त हुई सिंधिया परिवार ने साथ दिया, अम्मा (राजमाता विजयाराजे सिंधिया) ने तब कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी और पिछली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये काम किया भाजपा इसे कभी नहीं भूलेगी। ज्योतिरादित्य तो सिंधिया वंश का ऐसा चिराग है जिसने हमारे घर में उजाला किया है , वो निश्चित चुनाव जीतेंगे।

मंगलसूत्र वाले बयान पर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना 

प्रियंका गांधी के अपनी माँ का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान करने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को हम भूल नहीं सकते लेकिन राहुल और प्रियंका उसपर राजनीति कर रहे हैं ये उचित नहीं, कारगिल में भी तो इतने जवान शहीद हुए, वो याद करें ना, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी उमा भारती ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

भोपाल और उज्जैन की घटना पर कही ये बड़ी बात 

भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल के होस्टल में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उज्जैन के आश्रम में आचार्य द्वारा तीन शिष्यों के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा ऐसी घटनाओं पर सख्त एक्शन लिया है हम अपराधी को सजा देते हैं जबकि कांग्रेस बचाती है, उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने ऐसी घटनाओं के लिए फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन किया है ये सब जानते है, घटना निंदनीय और दुखी करने वाली है दोषी को कड़ी सजा मिलेगी।

[dgv_vimeo_video id=”941867177″]

ग्वालियर से सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews