Lokayukta Action : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को 10,000/- रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Patwari arrested for taking bribe) किया है। पटवारी अरविन्द गोयल ने फरियादी से जमीन का नामान्तरण करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरैना जिले की बानमोर तहसील के ग्राम नूराबाद में रहने वाले सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने लोकायुक्त एसपी ग्वालियर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसने महाराजपुरा जिला ग्वालियर में एक प्लाट ख़रीदा है  जिसका नामांतरण करने के बदले पटवारी अरविन्द गोयल 10,000/- रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली से पहले अच्छी खबर, सोना चांदी में बड़ी गिरावट, देखें ताजा भाव

लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police Gwalior) ने फरियादी को एक टेप रिकॉर्डर देकर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत का सत्यापन कराया। पुष्टि होते ही आज फरियादी की रिश्वत की राशि 10,000/- रुपये लेकर पटवारी अरविन्द गोयल के पास भेजा।  फरियादी सत्येंद्र सिंह गुर्जर के निवास इंद्रमणि नगर पहुंचा और उसने जैसे ही आरोपी के आवास में बने निजी ऑफ़िस में रिश्वत की राशि दी लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार (Patwari arrested for taking bribe)  कर लिया।

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2022 : तीन गुना ज्यादा लाभदायक होगा खरीदारी का महामुहूर्त, इन जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews